सत्य खबर, यमुनानगर
हरियाणा के यमुनानगर में जठलाना थाना क्षेत्र के गांव नागल में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस की लापरवाही भी निकल कर सामने आ रही है। एसपी कमलदीप गोयल ने SHO पूर्ण सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप और 2 होमगार्ड जवानों को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। गांव में फिलहाल माहौल शांत है। पुलिस प्रशासन और ग्रामीण मिल कर दोनों पक्षों में विवाद को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।
12 घंटे लगे तनाव खत्म करने में
बताया गया है कि पुलिस की देरी की वजह से दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट और तोड़ फोड़ की आ गई। कहा गया कि यदि पुलिस समय रहते रात को ही उचित कार्रवाई करती तो विवाद को बढ़ने से रोका जा सकता था। बाद में विवाद बढ़ा तो उसे कंट्रोल करने में पुलिस को करीब 12 घंटे का वक्त लगा। रविवार रात को DJ से बढ़ा विवाद
*LPG Price Hike: एलपीजी ग्राहकों की उड़ेगी नींद, जानिए क्यों *
बता दें कि गांव नागल में रविवार रात को एक पक्ष के लोग लड्डू गोपाल के जगराते में डीजे पर भजनों की धुन बजा रहे थे। तो दूसरे पक्ष के लोगों के यहां पर शादी का कार्यक्रम था। जिसको लेकर ही यह विवाद हुआ। जगराते में बज रहे लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराने को लेकर कई लोग पहुंच गए। जिससे विवाद बढ़ गया। मामला बढ़ता देख पहले पक्ष की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गांव में पहुंची।
गाली गलौच के बाद पथराव
पुलिस ने उस समय मौके पर मामला शांत करवा दिया। इस मामले को लेकर आज सुबह गांव में पंचायत की गई। जिसमें दोनों पक्षों के लोग पहुंचे। यही पर पंचायत में विवाद बढ़ गया। एक दूसरे के साथ गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर से झड़प शुरू हो गई। दोनों और से पथराव हुआ व धारदार हथियार चले। जिसमें दोनों पक्षों के डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ महिलाओं को भी चोटें आई है। गांव को पुलिस छावनी में बदला
घटना के बाद मोर्चा पुलिस ने संभाला और माहौल को शान्त किया । घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया और गांव के सभी रास्तों पर पुलिस की तैनाती की गई है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर विवाद शुरू करने के आरोप लगा रहे है। वही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है।
Aluminium extrusion scrap Aluminium construction materials scrap recycling Metal baling services
Metal waste reclaiming center Ferrous material recycling licensing Iron waste reclamation facility
Ferrous material recycling national policies, Iron waste collection, Metal waste disposal services