सत्यखबर, यमुनानगर
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का कहर जारी है। वीरवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। 11 बजे तक सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। धूप निकलने पर राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। वीरवार व शुक्रवार को अधिकतम 18 व न्यूनतम तापमान चार, शनिवार को अधिकतम 19 व न्यूनतम पांच, रविवार व सोमवार को बादल छाए रहने और अधिकतम 18 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में गिरावट गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। जितनी ठंड अधिक होगी, उतना ही फसल का फुटाव भी अधिक होगा। इन दिनों ठंड पड़ना अच्छी पैदावार के संकेत हैं। उधर, सब्जियों की फसल प्रभावित हो रही है। प्याज की पनीरी, आलू व सब्जियों की अन्य फसलें ठंड नहीं झेल पा रही हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=TfIoBdsDEkI
Scrap aluminium residual waste management Industrial aluminium waste solutions Scrap metal recovery and salvage