सत्य खबर, यमुनानगर । यमुनानगर में पूर्व पार्षद एवं वाल्मीकि नेता राजेंद्र वाल्मीकि के बेटे जानू वाल्मीकि को गोली मारने के मामले में परिजनों ने कई खुलासे किए हैं। राजेंद्र का कहना है कि पुरानी दुश्मनी के चलते कई दिन से बदमाश उनके बेटे की रेकी कर रहे थे। पुलिस को सूचना देकर जान का खतरा बताया था। सुरक्षा के लिए गन का लाइसेंस मांगा था। फाइल लेकर वे कई बार एसपी से भी मिले, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस पूरे मामले में मूक दर्शक बनी बैठी रही। हमले का अंदेशा था, जो कि हो गया।
राजेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि उसके बेटे की जेल में हत्या हो गई थी। उसका केस कोर्ट में विचाराधीन है। तभी से दुश्मनी चली आ रही है। उन्होंने पुलिस को परिजनों की जान का खतरा बताकर बेटे की बहु के नाम से गन का लाइसेंस मांगा था। पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। वे इसको लेकर खुद पुलिस कप्तान से मिले थे। अब वारदात हो गई है, देखते हैं पुलिस क्या करती है।
पर गुरुवार रात को जानलेवा हमला हुआ है। गुरु नानक खालसा कालेज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको गोली मार दी। उसे गंभीर रुप से घायल हालत में गाबा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस में जहां हड़कंप मच गया, वहीं गाबा अस्पताल में लाेगाें की भारी भीड़ लग गई। बदमाशों का अभी सुराग नहीं लगा है।
खालसा कॉलेज के पास वारदात
चूना भट्टी निवासी राजेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि उनका बेटा जानू शाम करीब साढ़े सात बजे घर से अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर किराना का सामान लेने के लिए निकला था। जब वह खालसा कालेज के पास जिम के सामने पहुंचा, तो बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने उनके बेटे को पेट में दो गोलियां मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मौके पर पांच-छह गोलियां चली हैं।
पांच फायर किए
गोली की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग एकत्र होते। बदमाश भाग निकले। दोनों बदमाशों ने चादर लपेटी हुई थी। बताया गया है कि बाइक सवार बदमाशों ने जानू वाल्मीकि पर कई गोलियां चलाई। एक गोली लगने से वह नीचे गिर गया तो उसे फिर से गोली मारी गई। उनके पेट में दो गोली लगी बताई गई हैं। जानू पर बदमाश और फायर करने ही वाले थे कि आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। बदमाशों को भागना पड़ा।
रमन की मौत पर मचा था हंगामा
राजेंद्र वाल्मीकि अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के महासचिव हैं। करीब दो साल पहले उनके एक बेटे रमन की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनकी जहर देकर हत्या का आरोप लगया गया था। उस समय भी यमुनानगर में खूब बवाल हुआ था। चंद्रशेखर रावण भी यहां पहुंचे थे। अब दूसरे बेटे की हत्या का प्रयास किया गया है। देर रात को अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस मे भी वारदात के बाद से हड़कंप है।
पुलिस जांच में जुटी
यमुनानगर सिटी एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। आते ही उन्होंने पांच राउंड फायर किए। 2 गोलियां युवक जानू को लगी है।जांच जारी है। वही एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है।
सीसीटीवी में गोली चलाते दिखे
शहर यमुनानगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। यहां पर सबूत जुटाए। इस दौरान आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। एक सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जिस तरह से युवकों पर गोली चली है और वह उठकर भागे तो उनके पीछे तेज रफ्तार में एक बाइक दौड़ती दिखाई दी। सीसीटीवी में दिखाई देता है कि बाइक सवार युवक हवाई फायर भी कर रहे हैं।
Scrap aluminium trading Aluminium scrap derivatives Metal waste
многопрофильный медицинский центр терапии и профилактики справка от врача на работу задним числом официальная справка медицинская задним числом купить в Москве
batmanapollo.ru