सत्यखबर, जींद,अशोक छाबड़ा
हरियाणा की युवती ने दिल्ली निवासी सहेली से शादी रचाने के लिए रोहतक कोर्ट से मंजूरी मांगी है। दोनों युवतियां कोर्ट पहुंची और सुरक्षा की मांग की। दोनों ने कोर्ट में कहा की सभी को अपनी जि़ंदगी जीने का अधिकार है। हम दोनों एक-दूसरे की साथी हैं। हमें शादी करने की अनुमति दी जाएं। कोर्ट के आदेश पर दोनों को सेफ हाउस में भेजा गया है,क्योंकि लड़कियों ने परिवार से जान का खतरा भी बताया है। सुरक्षा के लिए ही उन्होंने सेशन कोर्ट में अपील की। कोर्ट और पुलिस ने उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया है। हालांकि पहले दोनों युवतियों के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन अब रोहतक निवासी युवती का परिवार मान गया है। इसलिए दोनों युवतियां सेफ हाउस से रोहतक स्थित घर चली गई हैं।
मामला
पुरानी सब्जी थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय लड़की की दिल्ली निवासी 22 वर्षीय लड़की के साथ गहरी दोस्ती है। दोनों लड़की दूर की रिश्तेदारी के माध्यम से आपस में मिलती रही हैं। इस दौरान दोनों ने आपस में शादी करने का निर्णय ले लिया। जब उनके परिवार को इस बात का पता चला तो उन्होंने सख्त विरोध जताया। उन्हें ऐसा करने से रोका गया। लेकिन परिवार के विरोध का लड़कियों पर कोई असर नहीं पड़ा। इस बीच दिल्ली से लड़की रोहतक आ पहुंची। दोनों साथ कोर्ट पहुंची और शादी के लिए मंजूरी मांगी। कोर्ट ने लड़कियों के बयान दर्ज किए, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे बिना किसी दबाव के आपस में शादी करना चाहती हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस को दोनों की सुरक्षा के आदेश दिए गए। उन्हें सेफ हाउस भेजा गया। फिर पुलिस ने लड़कियों के परिवारवालों के बयान भी दर्ज किए। लड़कियों का कहना है कि सभी को अपनी मर्जी से जीने का अधिकार है। कानून ने उनको भी यह हक दिया है। वह अपना जीवन अपनी मर्जी से जीना चाहती हैं। वह हर सुख-दुख में एक दूसरे का साथ निभाएंगी।
https://www.youtube.com/watch?v=-pIKvG4vWg0
दोनों को परिवार से किसी प्रकार का खतरा नहीं
शहर निवासी लड़की ने दिल्ली की लड़की के साथ शादी करने के लिए कोर्ट से मंजूरी मांगी है। दोनों के परिवारवालों के बयान दर्ज किए गए हैं। दोनों लड़कियां सेफ हाउस में रह कर जा चुकी हैं। हालांकि परिवार उनकी शादी से असहमत हैं, लेकिन दोनों को परिवार से किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
https://www.youtube.com/watch?v=0QPlDDPw1mc&t=7s
Aluminium scrap yard operations Aluminium sustainability initiatives Metal salvage yard operations