सत्य खबर, नई दिल्ली, ब्यूरो रिपोर्ट
भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने में आज डीयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष शक्ति प्रताप सिंह को पार्टी का पटका पहना कर औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बक्शी, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, नैफेड चेयरमैन अशोक सिंह सहित हजारों युवा उपस्थित थे।
शक्ति प्रताप सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आज के युवा की सोच भी विकासवाद और राष्ट्रवाद से प्रेरित है और दिल्ली की समस्याओं को सुलझाने में मदद करने को अग्रसर है। भाजपा युवा सोच का सम्मान और स्वागत करती है। जब हमारे देश के युवा सही दिशा और लक्ष्य निर्धारित कर के चलेंगे तो सही मायनों में यह कहा जा सकता है कि आने वाला कल देश के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा। युवा जोश, युवा ऊर्जा ही 21वीं सदी में भारत को बदलने का आधार है, नए भारत का संकल्प, युवाओं द्वारा ही पूरा किया जाना है। युवा अपनी ऊर्जा का उपयोग समाज तथा राष्ट्र निर्माण के लिए कर रहे हैं। भाजपा के लिए जनहित, जनभावना ही सर्वोपरि है।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए शक्ति प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर है और युवा इसमें अपना योगदान दे रहे हैं। इन दिनों ये अफवाह फैलाई जा रही है कि देश का युवा सरकार के खिलाफ है लेकिन सच ये है कि केंद्र सरकार के फैसलों का युवा पूरा समर्थन करता है और देशहित के लिए मोदी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का संकल्प लेता है। ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि नकारात्मक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दें। सीएए, तीन तलाक, धारा 370, राम मंदिर पर फैसला रोककर विपक्षी पार्टयों ने ओछी राजनीति की और भाजपा की सरकार ने देश में अमन और शांति बनाकर रखा।
Copper scrap reception Copper scrap carbon footprint Metal waste reprocessing center
Copper cable scrap weight pricing, Metal reclaiming and reutilization services, Copper scrap buyers
Metal waste handling Ferrous metal reutilizing Iron reclaiming facility
Ferrous material handling procedures, Scrap iron recovery facility, Metal recovery and reclaiming solutions