सत्य खबर, नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद विश्व समुदाय रूस की चौतरफा घेरेबंदी में जुटा है तो वहीं रूस ने राजधानी कीव की घेराबंदी और भी ज्यादा बढ़ा दी है। इस बीच स्थिति और भी खराब होती जा रही है और पुतिन के न्यूक्लियर फोर्सेस को एक्टिवेट करने के बाद तीसरे विश्वयुद्ध और न्यूक्लियर हथियारों के इस्तेमाल की आशंका भी बढ़ गई है। यूक्रेन ने रूस पर वैक्यूम बम का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं, वहीं, यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली में यूक्रेन युद्ध पर आपातकालीन बैठक में रूस से फौरन अपनी सेना को यूक्रेन से निकालने के लिए कहा गया है। वहीं, सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि, रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव की घेराबंदी और भी तेज कर दी है।
हम यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। हम पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर उनकी निकासी के लिए काम कर रहे हैं। हम यूक्रेन में लोगों के मानवाधिकारों के सम्मान और संरक्षण का आह्वान करते हैं: भारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 49वें सत्र में
हम हिंसा की तत्काल समाप्ति और शत्रुता को समाप्त करने का आग्रह करते हैं। मानव जीवन की कीमत पर कोई समाधान कभी नहीं आ सकता है। मतभेदों और विवादों को निपटाने के लिए संवाद और कूटनीति ही एकमात्र समाधान: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 49वें सत्र में भारत
समाचार एजेंसी एएफपी ने गवर्नर के हवाले से कहा, उत्तरी यूक्रेन के चेर्निहाइव शहर में रूसी सेना के हमले में नौ की मौत।
हम और उड़ानें शेड्यूल कर रहे हैं और अगले 2-3 दिनों में बड़ी संख्या में भारतीय वापस लौट आएंगे। मैं अपने लोगों की मेज़बानी करने और उन्हें निकालने में सहायता प्रदान करने के लिए यूक्रेन की सरकार और पड़ोसी देशों की सराहना करना चाहता हूं: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची
हम यूक्रेन की बहुत मदद कर रहे हैं। यूरोप के सभी देशों ने यूक्रेन को मानवीय सहायता के अलावा उपकरण, हथियार भेजने का फैसला किया है। हम बहुत अधिक राजनीतिक समर्थन भी प्रदान करते हैं: भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन, दिल्ली में
रिकॉर्ड समय में हमने रूस, उसके बैंकिंग संस्थानों के खिलाफ अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाए हैं:भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन
भारत की आवाज़ बहुत महत्वपूर्ण है। भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी जिम्मेदारी चाहता है। हमारा देश भारत को यूएनएससी में स्थायी सीट मिलने का प्रबल समर्थक है। भारत की आवाज़ दुनिया में सुनी जाती है: फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन
Aluminum scrap reclamation Scrap aluminium value Scrap metal industry regulations