सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
चौ. रणबीर सिंह विश्वद्यिालय, जींद में यूथ रेडक्रॉस का पांच दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें एसडी महिला कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। कॉलेज की छात्राओं ने कैंप मेें आयोजित हर प्रतियोगिता में भाग लिया। सामूहिक नृत्य में तानिया, सुविधा और नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में चाहत ने द्वितीय स्थान पाया। प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा ने बताया कि यूथ रेडक्रॉस द्वारा कॉलेज की टीम को सर्वश्रेष्ठ टीम घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि कॉलेज की छात्राएं हर प्रतियोगिता में अव्वल रहती हैं, जिनके लिए वे बधाई की पात्र हैं। उन्होंने रेडक्रॉस इंचार्ज डॉ. अंजना लोहान, डॉ. नयनदीप, रेखा कोहली को बधाई दी तथा छात्राओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
Aluminum engine scrap Scrap aluminium destination tracking Metal waste inventory services