राष्‍ट्रीय

यूनिक कंप्यूटर सैंटर में महिलाओं के लिए निश्शुल्क कंप्यूटर कोर्स किया आरंभ

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

NITI Aayog Meeting Meeting: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी की अपील, केंद्र-राज्य बने ‘टीम इंडिया’!
NITI Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी की अपील, केंद्र-राज्य बने ‘टीम इंडिया’!

यूनिक कंप्यूटर सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सेंटर संचालक पवन भारद्वाज ने नारी शक्ति के महत्व के बारे मेंं बताते हुए कहा कि आज की नारी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है और नारी सशक्त होकर सभी चुनौतियों में खरा उतर रही है। रेखा भारद्वाज ने कहा कि नारी फूलों की तरह है और जगत की सबसे पूजनीय देवी है अगर समझा जाए तो आज की सशक्त नारी प्रत्येक वर्ग में आगे है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए सेंटर में एक सप्ताह के लिए निश्शुल्क कंप्यूटर कोर्स आरंभ किया। उन्होंने कहा कि कोई भी महिला सैंटर में आकर अपने कंप्यूटर ज्ञान को भी बढ़ा सकती है, क्योंकि आज की नारी आत्मनिर्भर है और वह अपनी जिम्मेदारियों को भली-भांति जानती है।

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का पुंछ दौरा! पहलगाम हमले के बाद राहुल की नई पहल, पुंछ में दर्द की सुनवाई
Rahul Gandhi: राहुल गांधी का पुंछ दौरा! पहलगाम हमले के बाद राहुल की नई पहल, पुंछ में दर्द की सुनवाई

Back to top button