सत्य खबर, मेरठ
मेरठ पुलिस और मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार सुबह ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के करबी अजय सहगल की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया। अधिकारियों के अनुसार सरकारी जमीन पर बने पार्क को कब्जा कर बद्दो व उसके साथियों ने दुकानों का निर्माण कराया था। एमडीएम ने इन्हें अवैध संपत्ति के रूप में चिन्हित कर इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस-फोर्स मौजूद रहा।
गुरुवार सुबह शहर के दिल्ली रोड स्थित जगन्नाथपुरी में बदनसिंह के करीबी कहे जाने वाले अजय सहगल की सात दुकानें बुलडोजर के जरिए ध्वस्त कर दी गईं। इस मामले में शासन स्तर से कार्रवाई की गई है। भारी पुलिस-फोर्स के साथ एमडीएम अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे और अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई। दरअसल, पिछले माह इन दुकानों को ध्वस्त करने के लिए एमडीए अधिकारियों को शासन की ओर से बुलाया गया था। इससे पहले 15 मार्च 2022 को भी इसी स्थान पर कई दुकानों को ध्वस्त किया गया था। इससे पहले पुलिस कुख्यात बद्दो की आलीशान कोठी पर भी बुलडोजर चला चुकी है। बीस साल पहले बनी थीं दुकानें
एमडीए अधिकारियों ने बताया कि जगन्नाथपुरी के नजदीक सरकारी पार्क की जमीन पर कुख्यात बदन सिंह बद्दो द्वारा अजय सहगल व अन्य दो साथियों द्वारा कब्जा किया गया था। इसके बाद दर्जन भर दुकानों का अवैध रूप से निर्माण कराया गया था।
दिल्ली व हरियाणा में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का भांड़ाफोड़,जानिए कितने हुए गिरफ्तार
बाद में आपस में सेटिंग कर अजय सहगल ने इन दुकानों का बैनामा करा लिया। मेरठ पुलिस बदन सिंह बद्दो की कोठी और मार्केट को पहले ही जमींदोज कर चुकी है। बद्दो की सवा करोड़ की संपत्ति का ध्वस्तीकर किया जा चुका है। वहीं अब उसके सहयोगियों की अवैध संपत्ति को भी नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अजय सहगल की मार्केट पर बुलडोजर चलाया गया। एमडीए अधिकारियों ने बताया कि 1500 वर्ग मीटर के सरकारी जमीन पर बने पार्क को घेरकर अवैध दुकानों को बनाया गया है। इसी कारण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। वहीं अजय सहगल का कहना है कि प्रशासन ने उनकी कोई बात नही सुनी है। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, कागजातों में भी कहीं पर भी पार्क का जिक्र नहीं है। बता दें कि कुख्यात बदन सिंह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
28 मार्च 2019 को पुलिस उसे पूर्वांचल की जेल से गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर लेकर आई थी। यहां पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर बद्दो मेरठ पहुंचा और दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित मुकुट महल होटल में शराब पार्टी के दौरान फरार हो गया था। इस मामले में उसका करीबी अजय सहगल जेल भी गया था। वहीं बद्दो पर पुलिस ने ढाई लाख का इनाम रखा हुआ है। अब पुलिस उसके करीबियों पर भी शिकंजा कस रही है।
Scrap aluminium end-of-life solutions Aluminum scrap market analysis Scrap metal repurposing yard