सत्य खबर, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। इसके लिए कई बार चर्चाएं पहले भी तेज हुईं हैं। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों कंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर हुई मीटिंग के बाद मंत्रिंडल विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के अनुसार जितिन प्रसाद और संजय निषाद के नाम पर मुहर लग चुकी है। यानी इन दोनों का मंत्री बनना तय है। वहीं मंजु सीवास, सोमेंद्र गुर्जर, आशीष पटेल, राहुल कोल, संजय गोंड, रवि सोनकर, सहेंद्र रमाला, तेजपाल नागर, संगीता बलवंत बिंद, एमपी सेंथवार, बंबा लाला दिवाकर के नाम की भी चर्चा चल रही है।
उत्तर प्रदेश का राजनितिक कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री समेत केंद्र सरकार के कई मंत्री यूपी से ही ताल्लुक रखते हैं। देश की सियासत में ये भी कहा जाता है की दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर गुजरता है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कुछ महीने बाद ही होने वाले हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल करते समय योगी आदित्यनाथ सरकार को समझदारी से काम लेना होगा। क्योंकि इस मंत्रिमंडल विस्तार का सीधा असर चुनावों पर पड़ेगा।
मंत्रिमंडल में कितनी जगह खाली
योगी सरकार बनने के बाद दूसरा और आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार 22 अगस्त 2019 को किया गया था। तब योगी सरकार में 56 मंत्री थे। पहले कोरोना काल में दो मंत्रियों चेतन चौहान और कमलारानी वरुण का निधन हो गया था। जबकि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप की मौत हो गई। इसके बाद मंत्रियों की संख्या 53 हो गई, जबकि मंत्रिमंडल में 60 मंत्री हो सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पहले लखनऊ में सरकार और संगठन की बैठक होगी।
यह भी पढ़े…राहुल गांधी से मिले मिले हरीश रावत, एक-दो दिन में सिद्धू- कैप्टन से मिलने जाएंगे पंजाब
इसमें संभावित मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व की सहमति ली जाएगी और अंतिम मुहर लगने के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्रीए 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जबकि 21 राज्य मंत्री हैण् इस तरह से योगी सरकार कुल मंत्रियों की संख्या 53 है जबकि 60 मंत्री यूपी में हो सकते हैं। इस तरह से 5 -7 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
Aluminium scrap market outlook Aluminium scrap public relations Scrap metal reclamation and recycling
Metal waste reclaiming and reprocessing Ferrous waste reclaiming and recovery Iron and steel reprocessing
Ferrous material recycling association affiliations, Iron scrap reclaiming plant, Sustainable scrap metal handling
московский центр медицины профилактики где сделать справку из поликлиники в Москве купить справку о здоровье