सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – आगामी 7 दिसम्बर को होने वाले राजस्थान के चुनावो में कांग्रेस पूर्ण समर्थन के साथ जीत हासिल करेगी और वहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह बात कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुनीष परवेज राणा ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक मजबूत पार्टी है। लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुनीष परवेज राणा राजस्थान के सादुलपुर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा पूनिया के चुनाव प्रचार के दौरान राजस्थान में कांग्रेस प्रचार की कमान संभाल रहे हैं।
मुनीष परवेज राणा ने फोन पर बताया कि संपूर्ण राजस्थान में कांग्रेस की लहर है और कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। प्रचार के दौरान लोगों से बातचीत में यह बात साफ नजर आ रही है कि आने वाला समय कांग्रेस का है। क्योंकि जनता कांगे्रस की नीतियों और बाकी पार्टियों की नीतियों से वाकिफ है। मुनीष परवेज राणा ने जानकारी दी कि राजस्थान के विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर से कृष्णा पूनिया जोकि हरियाणा की बेटी होने के साथ-साथ ओलोम्पियन खिलाड़ी भी है, उनकी जीत तय है। प्रचार-प्रसार के दौरान लोगों के बहुमत और उनके संदेशों ने यह दर्शा दिया है कि बहन कृष्णा पूनिया सर्वसम्मति से जीत हासिल करेगी।
उनकी जीत एकतरफा है। कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा पूनिया को 36 बिरादरी का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। जिसे कोई नही रोक सकता। कांग्रेस नेता मुनीष परवेज राणा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता दुखी है। अब लोगों ने मन बना लिया है कि वह कांग्रेस को सत्ता सौंपेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मुनीष परवेज राणा, बबलू खान, राजकिरण, हरिओम, रिंकू चुघ के अलावा कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
Metal salvage yard operations Ferrous material machinery upgrades Iron recycling methodologies
Ferrous metal scrap solutions, Scrap iron recycling services, Metal trade compliance
Copper recycling company Copper scrap supply Scrap metal reconditioning and reusing
Copper cable granulation process, Sustainable metal recovery practices, Copper scrap shipping