सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
राजेश गौड़ को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का सचिव बनाए जाने पर जननायक जनता पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। पूर्व विधायक पिरथी सिंह नंबरदार व किसान सैल के जिलाध्यक्ष जोरा सिंह डूमरखा ने संयुक्त रूप से बताया कि पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल परिवार ने संघर्ष के समय साथ देने वाले कार्यकत्र्ताओं का हमेशा सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के आम कार्यकत्र्ता का आदर करते हुए देवीलाल परिवार ने संगठन को मजबूती के साथ खड़ा रखा है। जोरा सिंह ने कहा कि उन्ही के नक्शे कदम पर चलते हुए उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक छोटे से कार्यकत्र्ता राजेश गौड़ को सचिव बनाकर कार्यकत्र्ताओं की उम्मीदों को कायम रखा है। उन्होंने डा. अजय चौटाला, नैना चौटाला, दिग्विजय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह व केसी बांगड़ का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जोरा सिंह डूमरखां, ईश्वर नैन खरल, राकेश चहल, नंदलाल शर्मा, दिनेश शर्मा, रमेश मौण, राममेहर जांगड़ा, सूर्यदेव, सत्ता डूमरखां आदि मौजूद रहे।
Aluminium waste collection Aluminium scrap transportation solutions Scrap metal transportation logistics