सत्य खबर, चण्डीगढ़
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीम राम रहीम के गुरूग्राम स्थित मेदांता में उपचार कराए जाने और हनीप्रीत को उसके पास रहने देने की इजाजत देने के सवाल पर सोमवार बाद दोपहर हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह का ब्यान आया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि सजायाफ्ता गुरमीत सिंह कोपहले पेट में दर्द हुआ तब हमने चैकअप के लिए रोहतक पीजीआई भेजा था। उसके बाद वहां दो टैस्ट और बताए गए जिनका टैस्ट मेदांता में कराया गया। जहां टैस्ट में वे कोविड पॉजिटिव हो गए और उन्हें आईसोलेश्न में रखा गया है। वहीं राम रहीम से हनीप्रीत की मुलाकात पर जेल मंत्री चौटाला ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी उन्हें जेल कस्टडी में रखने की है। कौन मिलेगा या नहीं ये जेल मैनुअल के हिसाब से तय किया गया है। इसके अलावा एक अन्य सवाल कितने दिन तक मेदांता में रहेंगे राम रहीम पर उनका कहना है कि यह उनके स्वास्थय स्थिति और डाक्टर्स कि रिपोर्ट के आधार पर तय होगा।
ये भी देखें…
https://youtu.be/w6huKsB1iL4
बता दें कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए रेप के मामले में सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम से सोमवार को मिलने को हनीप्रीत अस्पताल पहुंची। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हनीप्रीत सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंची थी। यहां पहुंचने के बाद हनीप्रीत ने कोरोना संक्रमित राम रहीम के अटेंडेंट के तौर पर अपना पास बनवाया। यह पास एक सप्ताह यानी 15 जून तक मान्य रहेगा। इस पास के जरिये हनीप्रीत राम रहीम के अटेंडेंट के तौर पर अस्पताल में रुक सकती है और डॉक्टरों से उसका हाल-चाल पूछ सकती है। वहीं वह राम रहीम के कोविड निगेटिव होने से बाद उससे मिल भी सकती है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है। उल्लेखनीय है कि डेरा प्रमुख राम रहीम अपनी दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में दोषी पाए जाने के बाद 2017 से ही रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। पंचकूला में एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में उसे बलात्कार के दो मामलों में 20 साल की जेल की सजा सुनाई थी।
Scrap aluminium value realization Aluminium scrap pre-treatment Metal reuse solutions