सत्य ख़बर, दिल्ली
श्रीलंका इन दिनों एतिहासिक आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां के राष्ट्रपति भवन पर जनता ने कब्जा जमा लिया है। इस बीच खबर है कि राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे आज सुबह कोलंबो से मालदीव भाग निकले हैं। वायुसेना के विशेष विमान से वह अपनी पत्नी व दो अंगरक्षकों के साथ मुल्क से फरार हो गए हैं। आज गोतबाया को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा भी देना था। राष्ट्रपति के देश छोड़ने की खबरों से प्रदर्शनकारी फिर से भड़क गए हैं। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने संसद व प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ कूच कर दिया है।
सुशांत मामले में एनसीबी का बड़ा दावा, रिया चक्रवर्ती ने कई बार खरीदा था गांजा
पीएम कार्यालय की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी
श्रीलंका में स्थिति और भी अराजक होती जा रही है। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के देश छोड़ने की खबर के बाद आम जनता में जबरदस्त गुस्सा है। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी अब श्रीलंकाई प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच सेना ने मोर्चा संभाल लिया है।
अब संसद की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी
राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के देश छोड़ते ही श्रीलंका के हालात और खराब हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, अब प्रदर्शनकारी संसद की तरफ कूच कर रहे हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है।
अब तक नहीं दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे को आज इस्तीफा देना था। हालांकि, पहले ही वह मालदीव भाग गए हैं। ऐसे में में उनके इस्तीफे को लेकर संशय बरकरार है। उधर, श्रीलंका की संसद की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें अब तक राष्ट्रपति का इस्तीफा नहीं मिला है। उम्मीद है कि वह आज ही अपना इस्तीफा सौंप देंगे।
Aluminium recycling risk management Scrap aluminium material separation Scrap metal cutting
Scrap metal melting Ferrous material marketing strategies Iron scrap inspection services
Ferrous recycling facility, Iron salvage yard services, Scrap metal utili