सफीदों, (महाबीर मित्तल)
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय राह गु्रप फाउंडेशन ने मोतीलाल नेहरू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला स्तर पर अपने क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले 71 प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राह गु्रप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने की। इस अवसर पर गांधी उच्च विद्यालय सफीदों के मुख्याध्यापक एवं शिक्षाविद् रघुबीर सिंह किरोड़ीवाल को शिक्षा, खेल व सांस्कृतिक क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।
सफीदों क्षेत्र में रघुबीर सिंह किरोड़ीवाल 1970 से लेकर अब तक लगभग 50 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में पिछड़ेपन विशेषकर महिलाओं के उत्थान व शिक्षित करने में उनका अहम योगदान रहा है। उनके द्वारा शिक्षित हजारों विद्यार्थी चिकित्सक, अध्यापक, सैन्य क्षेत्र तथा व्यापारिक गतिविधियों में देश विदेश में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। इनके इस सम्मान पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष सेवाराम सैनी व प्राचार्य नरेश वर्मा व सरपंच सुभाष सैनी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
https://www.youtube.com/watch?v=CAGS7kammSk
https://www.youtube.com/watch?v=CAGS7kammSk
Scrap aluminium material repackaging Scrap aluminium destination tracking Scrap metal recovery facility