सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
युवा जन जागृति संगठन के कार्यकर्ता गरीब जरुरतमंद लोगों के घरों में जाकर खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं। संगठन प्रमुख सुमित हमीरगढ़ ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता मिलकर जरुरतमंदो को भोजन सामग्री वितरित कर रहे हैं, ताकि किसी भी व्यक्ति को भुखा न सोना पड़े। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में अपने आसपास के गरीबों का ख्याल रखें, क्योंकि एक गरीब इंसान की सहायता करना पुण्य का काम होता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से देश लॉकडाउन का पालन करते हुए एकजुट होकर लड़ रहा है। हम भी अपने घर में रहकर इस लड़ाई में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि भगवान ने इंसान को एक दुसरे के दुख सुख बांटने के लिए बनाया है, इसलिए इस बुरे दौर में जरुरतमंदो की सहायता करें। इस मौके पर सुनील, जितेंद्र फौजी, बलिंद्र, अक्षय, अर्जुन, रफीक ,शुभम उपस्थित रहे।
Aluminium powder coating scrap recycling Scrap aluminium recycling solutions Metal scrapping services