सत्य खबर, गुरदीप रंगा, घरौंडा
घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण के अथक प्रयासों से घरौंडा विधानसभा के अधीन आने वाले निगम क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में 72 लाख तथा एस.पी. कॉलोनी में लगभग 1 करोड़ रूपये की लागत से मुख्य गलियों तथा उनकी ब्रांच गलियों के निर्माण कार्य का सोमवार को मेयर रेनू बाला गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शुभारम्भ किया। मेयर ने इन विकास कार्यो की सौगात के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विधायक हरविन्द्र कल्याण का धन्यवाद किया।
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने इन कॉलोनियों को मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से वैध कराया था, उसके के परिणामस्वरूप अब इनमें विकास कार्य शुरू कराए गए है। विधायक कल्याण की व्यस्तता के कारण वे कार्यकम में शामिल नहीं हो पाए। उनके स्थान पर उनके निजी सचिव सुरेंद्र भोरिया सहित कृष्ण, योगेश, रमेश आदि उपस्थित रहे।
Aluminum scrap regulations Aluminum scrap packaging Scrap metal insurance