नगरपालिका में नपा सचिव व चेयरमैन ने मिलकर लिया कस्बे के विकास कार्यो का जायजा
सत्यखबर निसिंग (सोहन पोरिया) – हल्का नीलोखेडी विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि हल्का में विकास को लेकर राशि की कोई कमी नही है। उनकी ओर से हल्का के प्रत्येक गांव में एक समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे है। जितने कार्य पिछले 50 वर्षो में भी नही हुए थे, उतने कार्य भाजपा सरकार ने महज चार वर्षो में करवाए है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व में चल रहीे प्रदेश सरकार में हल्का में विकास कार्यो की झडी लगी है। निसिंग क्षेत्र में स्टेडियम व राजकीय महिला कालेज की सौगात मिली है। नीलोखेडी वतरावडी में भी विकास की बयार बही है।
इसके साथ हीे हल्का केे सभी गांवों में विकास कार्य करवाए है। कई गांवों को व्यायामशालाओं को निर्माण करवाया गया। हल्का विधायक निसिंग स्थित नगरपालिका कार्यालय में नपा की ओर से करवाए जा रहे व करवाए जाने वाले विकास कार्यो का जायजा लेते हुए बोल रहे थे। उन्होंने नपा सचिव देवेंद्र नरवाल व चेयरमैन सलिंद्र चौहान से कस्बे में करवाए जाने वाले विकास कार्यो की भी जानकारी ली। बाद में उन्होंने कैथल रोड़ से इंदिरा कालोनी तक सांभली रोड़ की बर्म को 23.39 लाख की लागत से पक्का करवाने के लिए उद्घाटन किया।
वहीं उन्होंने 39.88 लाख की लागत से गोंदर रोड़ की बर्त को पक्क करने का उद्घाटन भी किया। ताकि कस्बे में स्वच्छता कायम होने के साथ ही लोगों को सडक़ पर भीड़ के कारण आवागमन में कोई परेशानी न हो। इस दौरान मार्केट कमेटीे चेयरमैन संजय राणा, मंडलाध्यक्ष महिपाल गुनियाना, किसान मोर्चा मंडलाध्यक्ष विनोद राणा, मंडल महामंत्रीे चंद्रमोहन शर्मा, वेद तनेजा, सलिंद्र शर्मा, राजकुमार सांभली, नपा उपचेयरमैन विनोद सिंगला, रामबीर सांभली, मेघराज बरास, प्रदीप सांभली, डिंपल बरास, सुखदेव सिंह, प्रवीन कांबोज, हरविंद्र सिंह, बब्बू मंजूरा, रितेस बरास, बंटी जांगड़ा, बिल्लू व लक्क्ी सहित अन्य मौजूद थे।
Aluminum scrap buyers Aluminium recycling profit margins Scrap metal utilization