विधायक शैली चौधरी ने मुख्यमंत्री से धान की फसल लगाने पर लगाया प्रतिबंध वापिस लेने की मांग की
सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। विधायक शैली चौधरी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मांग करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के कुछ जिलों में धान की फसल नहीं लगाने बारे जारी किए गए आदेश सरासर गलत है जिन्हें सरकार को तुरंत वापिस लेना चाहिए। विधायक ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में हुई बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों की सूरजमुखी व मक्का की फसल पूरी तरह से बरबाद हो गई थी और मुआवजा नहीं मिलने के कारण किसान पहले से ही कर्ज के बोझ तले डूबा हुआ है और ऐसे में धान की फसल लगाने पर रोक लगाने से किसान की आर्थिक दशा खराब हो जायेगी। उन्होंने कहा कि नारायणगढ़ क्षेत्र में गन्ना उत्पादक किसानों को हर सीजन में शुगर मिल से पेमेंट की समस्या बनी रहती है। किसानों को शुगर मिल से अपनी गन्ने की फसल की पेमेंट के लिए धरने प्रदर्शन करने पड़ते हैं। ऐसे में किसान विकल्प के तौर पर धान की फसल पैदा करता है। विधायक ने कहा कि जिला अम्बाला, कैथल व करनाल में धान की फसल बहुत अधिक होती है। ऐसे में किसान को गन्ने के अलावा अन्य फसल लगाने की सुविधा देनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से धान की फसल लगाने पर लगाया गया प्रतिबंध तुरंत वापिस लेने की मांग की।
Aluminium recycling technology Aluminum recycling audit Metal scraps reclamation facility