सत्यखबर, गोहाना
बता दे की बीजेपी बरोदा हलका के उप चुनाव में विकास के मुद्दे पर ही विरोधियों को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा ने हलके के गांवों में विकास कराने का खासा तैयार किया है। खासा भी ऐसा तैयार किया, जिससे बरोदा हलका का कोई हिस्सा विकास से अछूता न रहे। भाजपा नेता गांवों में पहुंच कर हलके के लोगों को विश्वास दिला रहे हैं कि अगर उपचुनाव में उन्होंने सरकार में हिस्सेदारी की तब विकास की परियोजनाओं को सिरे चढ़ाने से कोई नहीं रोक पाएगा।बरोदा हलका का उपचुनाव धीरे-धीरे चौधर के नारे से दूर हटता जा रहा है और विकास का मुद्दा हावी होता जा रहा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब मुख्यमंत्री थे तब बरोदा के चुनाव में विकास के साथ राजनीति चौधर का मुख्य मुद्दा होता था। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 1 अक्टूबर को गोहाना आए थे। तब उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पाटी विकास के मुद्दे पर ही बरोदा उपचुनाव लड़ेगी।
ये भी देखे…………………………………………………………………………………………………
https://www.youtube.com/watch?v=N8Lf3u5dRJA
इससे पहले भूपेंद्र हुड्डा ने अपने कार्यकाल में बरोदा में हुए विकासकार्यों की सूची जारी की थी और भाजपा पर छह साल में बरोदा की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। हुड्डा ने कहा था कि भाजपा के नक्शे से छह साल तक बरोदा विकास के लिए गायब रहा। 4 अक्टूबर को इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने भी गोहाना में कार्यकर्ता सभा की थी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार पर बरोदा की विकास में अनदेखी का आरोप लगाया था। चौटाला ने इनेलो सरकार के कार्यकाल में बरोदा-गोहाना में हुए काम भी गिनवाए थे।
भाजपा ने विकास के मुद्दे पर ही अपने विरोधियों को घेरने की रणनीति बनाई है। भाजपा ने बरोदा हलका में इंडस्ट्रियल माडल टाउनशिप , राइस मिल जैसे बड़े प्रोजेक्ट स्थापित करने की घोषणा की है। भाजपा ने बरोदा के विकास के लिए जो खाका तैयार किया है उसमें बरोदा हलका के मुंडलाना बारहा में हैफेड का राइस मिल, बुटाना बारहा में जनता शिक्षण संस्थान को राजकीय विश्वविद्यालय बनाने, कथूरा बारहा में गांव कथूरा को उप तहसील बनाने, इसके साथ ही दूसरे गांवों में आइएमटी बनाने की योजना है।
https://www.youtube.com/watch?v=sYFCHwlmFKI
Scrap aluminum analysis Scrap aluminium grade identification Metal waste reclaiming