डांस, पेंटिंग व मेहंदी रचाओ प्रतियोगिताएं आयोजित
विजेता प्रतिभागी महिलाओं को किया गया सम्मानित
सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: वुमेन इरा फाउंडेशन के तत्वावधान में नगर के सिटी पार्क में हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व नगर पार्षद गौरव रोहिला एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू रोहिला ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षा गीतांजली कंसल ने की। वहीं समाजसेविका नसीम अखतर, ऊषा बराड़, सुमन शर्मा, हेमलता क्वातरा, सुनीता वर्मा व मोनिका खर्ब विशेष रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम के दौरान समाज में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें:- दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे आसाराम के बेटे नारायण साई की SC ने लगाई दो हफ्ते की फरोल पर रोक…
अपने संबोधन में गौरव रोहिला एवं मंजू रोहिला ने कहा कि तीज पर्व की सांस्कृतिक विरासत आज भी ज्यों की त्यों बरकरार है। महिलाएं अब भी पूरे रीति रिवाज के साथ तीज पर्व मनाती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में हरियाली तीज का बहुत महत्व है। इस दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन माता पार्वती ने 100 साल की तपस्या के बाद भगवान शिव को प्राप्त किया था। संस्था की अध्यक्ष गीतांजलि कंसल ने कहा कि सफीदों क्षेत्र में पहली बार इस प्रकार से तीजोत्सव आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने अपनी महत्म्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि संस्था महिला उत्थान को लेकर कार्य कर रही है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने व उनमें नेतृत्व के गुण पैदा करने के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में डांस, पेंटिंग व मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता रही महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Scrap aluminium reprocessing technology Aluminum recycling experts Metal recoveryservices