पलवल, मुकेश बघेल। पलवल में गदपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से दुष्कर्म किया गया। महिला का देवर उसे बचाने को आया तो उसके हाथ-पैर तोड दिए गए। पुलिस ने पीड़िता के ससुर की शिकायत पर दस नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता संजय ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाना गदीपुरी में शिकायत देकर कहा कि उसकी पुत्रवधु गांव में थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रणवीर शराब के नशे में आया। उसने पुत्रवधु के साथ दुष्कर्म किया। महिला का शोर सुनकर उसका देवर वहां पहुंच गया। उसने विरोध किया तो उसने दोनों के साथ मारपीट की।
गांव का राकेश नामक युवक महिला के देवर को लेकर गदपुरी थाने पहुंचा। बाद में गांव की कुम्हार चौपाल पर लौटे तो वहां रणवीर, रामकुमार, जसवंत, सुरजन, रामधीर, मंजीत, संजू, काकू उर्फ राहुल, रोहित और अजीत ने उसके साथ मारपीट की। उसका हाथ-पांव तोड़ दिया।
घायल युवक के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर उसके बेटे के हाथ-पैर तोड़ दिए हैं। उसकी बेटी, घायल बेटे की पत्नी के साथ भी उक्त लोगों ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। उसके घर में लूटपाट भी। परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Scrap aluminum exports Aluminium scrap material flow Metal waste revitalization