सत्य खबर
शराब नहीं मिलने पर हैंड सैनिटाइजर पीने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना महाराष्ट्र के यवतमाल के वानी इलाके की है। पुलिस के अनुसार सभी लोग मजदूर थे। इन्होंने हैंड सैनिटाइजर पी लिया क्योंकि इन्हें शराब नहीं मिल पा रही थी।
महाराष्ट्र के यवतमाल के वानी में 7 लोगों की मौत हैंड सैनिटाइजर पीने की वजह से हो गई। बताया जा रहा है कि शराब की दुकानें बंद होने की वजह से इन लोगों को शराब नहीं मिल पा रही थी। जिसके चलते इन्होंने हैंड सैनिटाइजर पी लिया। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सभी लोग मजदूर थे। इन्होंने हैंड सैनिटाइजर पी लिया क्योंकि इन्हें शराब नहीं मिल पा रही थी।
बता दें कोरोना की दूसरी लहर ने सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में कोहराम मचाया है। जिसकी वजह से राज्य में कई पाबंदियां लागू की गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को बताया गया कि कोविड.19 के दैनिक नए मामलों में से 74.15 फीसदी मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कुल दस राज्यों से हैं। यह घटना इन्हीं पाबंदियों के चलते हुई है हालांकि बड़ा कारण उक्त मजदूर की शराब की लत है जो उनकी जिन्दगी ही लील गई।
यह भी पढें:- पानीपत पुलिस ने कोविड नियमों की अवेहलना करने वालों से वसूले 14 लाख 45 हजार रूपये
Scrap aluminium resource management Aluminium recycling resource optimization Scrap metal separation