सत्य खबर,करनाल। दुल्हन तैयार, मंडप तैयार, मेहमान-रिश्तेदार तैयार, बरात भी आ गई। अचानक दूल्हे के परिजनों ने फेरे कराने से इनकार कर दिया। सारी रात दुल्हन शादी के जोड़े में बैठी रही। परिजन दूल्हे वालों से मिन्नतें करते रहे, लेकिन फॉर्च्यूनर कार और कैश की उन्हें इतनी चाह थी कि फेरे ही नहीं होने दिए। हारकर लड़की वालों ने सवेरे पुलिस बुला ली।
पुलिस के सामने सुबह 8:00 बजे दूल्हे वाले फेरों के लिए झट तैयार हो गए। लड़की पक्ष ने कहा कि रात 2 से 3 बजे के बीच फेरे होने थे, लेकिन बार-बार बुलाने पर नहीं आए। अब पुलिस को देखकर माने गए हैं, बाद में कुछ भी कर सकते हैं। अब दोनों पक्ष थाने में है और पुलिस के सामने बातचीत का दौर चल रहा है।
मामला हरियाणा के करनाल जिले का है। यहां एक होटल में LAW DOCTRATE कोमल की शादी थी। ससुरालियों की फॉर्च्यूनर कार और कैश की डिमांड के कारण यह अटक गई। सारी रात दूल्हा और उसके परिजन फेरे लेने के लिए नहीं माने। जींद निवासी दूल्हा नसीब केंद्रीय कृषि विभाग में वैज्ञानिक है। दुल्हन कोमल भी शिक्षा विभाग में कार्यरत है। कोमल को NDRI में कार्यरत बागपत (UP) निवासी उसके ताऊ योगेंद्र तोमर ने गोद ले रखा है। पालन-पोषण के बाद पीएचडी कराने के बाद अब शादी भी वही करवा रहे थे। लग्न की रस्म के समय दूल्हे ने चेन खींच फेंक दी
लड़की के ताऊ योगेंद्र तोमर ने बताया कि बरात आने के बाद लग्न की रस्म हुई। उसमें उन्होंने सामर्थ्य के अनुसार होने वाले समधी को अंगूठी और दूल्हे को चेन पहनाई। जब लग्न की रस्म पूरी होने के बाद वहां से उठे तो लड़के ने तुरंत चेन गले से खींचकर फेंक दी। हम हाथ जोड़कर उनसे प्रार्थना करते हुए कारण पूछने लगे। सामने आया कि लड़के के बहनोई और दूसरे भाई के लिए भी चेन की डिमांड थी।
ताऊ ने बताया कि हमने हाथ जोड़कर दो दिन का समय मांगा और प्रार्थना की। दूल्हा पक्ष मना करते हुए गाली-गलौज करने लगा और फेरों के लिए आने से मना कर दिया। इसके बाद दूल्हे पक्ष से बात सामने आई कि गाड़ी भी कहीं नहीं दिख रही। फॉर्च्यूनर गाड़ी की बात कही थी… ऐसे तो रुपए भी नहीं देंगे। लंबे समय तक दूल्हे पक्ष के लोगों में खुसर-फुसर होती रही। हम उन्हें बुला रहे थे और वह हमें लगातार टालते रहे। योगेंद्र तोमर ने बताया कि उनकी बेटी कोमल LLB, LLM, Ph.D. पास है। जॉब करती है। जब दहेज के लोभी किसी की बेटी को ऐसे छोड़ दे तो कोई पिता क्या करे? मंगलवार सुबह तक दोनों पक्षों में मान-मन्नौवल चली। जब नहीं माने तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया। दुल्हन की मां ने पकड़े दूल्हा पक्ष के पैर
कोमल की मां ने कहा कि उसने लड़के पक्ष के लोगों के पैर भी पकड़े। कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। वह कह रहे थे तुम लोगों ने चेन और फॉर्च्यूनर गाड़ी नहीं दी। उनका जमाई भी गाड़ी की मांग कर रहा था। दूल्हे का बहनोई दिल्ली पुलिस में है। वह आकर कह रहा है कि आपने फॉर्च्यूनर कहा था, अब क्यों मुकर रहे हो। दूल्हा बोला-उसकी डिमांड नहीं
दूल्हे नसीब ने दावा किया कि उनकी तरफ से कोई डिमांड नहीं की गई। परिवार की आपसी बातचीत के कारण MISUNDERSTANDING हो गई। बात की जा रही है। बहनोई ने कहा कि उसकी भी बहन है, उसकी भी शादी हुई है। बेटी भी है। कोई भी बाप-भाई लोभियों को अपनी बहन-बेटी को नहीं देना चाहेगा। लड़के और उसके परिवार की तरफ से कोई डिमांड नहीं की गई। लड़के ने तो अपनी चेन उतारकर दी थी कि उसे चेन नहीं चाहिए। पुलिस सुन रही है दोनों पक्षों की बात
SI निरंजन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को सुना जा रहा है। लड़की और लड़के वालों को सुना गया। लड़की पक्ष गाड़ी, रुपए और गहनों की मांग करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं लड़के वालों ने बताया कि दहेज लेने से मना किया। उन्होंने चेन उतारकर दी थी कि 10 दिन बाद दे देना। उनके घर में झगड़ा नहीं होगा। इसी बात पर उनका झगड़ा हो गया। लड़की वालों ने शिकायत दे दी है। दोनों को थाने में बैठाकर बात की जा रही है।
Aluminum scrap recycling Aluminium scrap pre-treatment Metal scrap reprocessing plant