सत्य खबर, मुंबई
पोर्नोग्राफी के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार की रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर अपलोड करने का आरोप है। मुंबई पुलिस कमिश्नर के मुताबिक इस साल फरवरी में मुंबई क्राइम ब्रांच में पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाए जाने का केस दर्ज करवाया गया था, शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पोर्न फिल्में बनाकर कुछ ऐप्स के जरिए पब्लिश की जाती हैं। इस मामले में केस दर्ज करके पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। कमिश्नर ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि इस रैकेट में राज कुंद्रा मेन सरगना है। पुलिस को उनके खिलाफ कई ठोस सबूत मिले हैं। जिसके बाद सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक सबसे पहले सॉफ्ट पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा का महाराष्ट्र साइबर सेल ने स्टेटमेंट लिया था। सेल ने इसी साल 26 मार्च को इसी मामले में एकता कपूर का भी स्टेटमेंट लिया गया था। इससे पहले शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे ने महाराष्ट्र साइबर सेल को स्टेटमेंट दिया है कि उन्हें Adult Industry में लाने वाला राज कुंद्रा है। उसने शर्लिन चोपड़ा को हर प्रोजेक्ट के लिए 30 लाख रुपये का पेमेंट किया है। शर्लिन ने राज कुंद्रा के साथ ऐसे करीब 15 से 20 प्रोजेक्ट किए हैं।
दरअसल इसी साल फरवरी में सागरिका शोना सुमन नाम की एक मॉडल ने पॉर्न वीडियो मामले में बात करते हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की मांग की थी उसने बताया कि वो भी इस रैकेट का हिस्सा हैं। सागरिका ने ये आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने लॉकडाउन में एक वेब सीरीज बनाने का ऑफर दिया था। जिसके लिए ऑडिशन के तौर पर उनसे न्यूड वीडियो मांगी गई थी। फिलहाल गिरफ्तार राज कुंद्रा से मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।
Aluminum scrap material recovery Scrap aluminium supply network Metal scraps reprocessing
Scrap metal legal compliance Ferrous metal refurbishing Scrap iron yard
Ferrous material recycling research, Iron waste redistribution, Metal export compliance