सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: जिलेभर में शिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह ही शहर के मंदिरों मेेंं भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया और मंदिर भोले बाबा के जयघोषों से गुंजायमान रहे। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के कारण शिव भक्त कावडिय़ों के बम-बम भोले वाला शोर सुनने को नहीं मिला। इसलिए श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर सुखद जीवन की कामना की। शिवरात्रि पर्व पर शहर के महाभारतकालीन जयंती देवी मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, ठिठारी महादेव, सोमनाथ मंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों की लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। जयंती देवी मंदिर में खीर और पकौड़ों का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर में दिन भर रूद्राभिषेक कार्यक्रमों में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं मांगी।
यह भी पढ़ें:- हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला : रोजगार में ठेकेदारी प्रथा होगी बंद
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने कहा कि महाशिव व्रत कल्याणकारी मनोरथों को पूर्ण करने वाले, अरोग्य देने वाले व मोक्ष का दाता हैं। पुजारी ने कहा कि सावन माह में शिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से मनोकामना पूर्ण होती है। जयंती देवी मंदिर में शिवजी भोले का भव्य रूप से जलाभिषेक किया गया तथा चारों प्रहर की पूूजा की गई। इस दौरान जवाहर सैनी, सुशील शांडिल्य, मास्टर सोमवीर मलिक, विजय सचदेवा, विशाल कामरा, राम सुनेजा, सोनू जैन, कुलदीप भारद्वाज, मास्टर जयसिंह, सतीश, भोलाराम, सागर कौशिक आदि श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करने के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को साबूत दाना की खीर और कुट्टु के आटे के पकौड़े प्रसाद के रूप में वितरित किये। पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि सावन के महीने में भगवान शिव का अभिषेक करने से मनुष्य की हर मन्नत पूरी होती है। सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं और हर मनोकामना पूरी होती है। सावन महीने में भगवान इंद्र की भी विशेष कृपा रहती है। इस कारण शिव की पूजा का और भी महत्व बढ़ जाता है। विश्व शांति के लिए और जग के कल्याण के लिए रूद्राभिषेक और रूप जाप करना आवश्यक माना जाता है।
Recycling aluminium sustainability Aluminium scrap sorting technologies Non-ferrous metal scrap
Metal reclaiming and repurposing Ferrous material industry updates Scrap iron removal
Ferrous scrap quality assurance, Iron scrap recovery depot, Metal waste repurposing facility
Metal waste inventory services Ferrous waste collection Scrap iron management
Ferrous material logistics management, Iron waste drop-off, Metal waste reclamation and recycling