सत्यखबर, चढ़ीगढ़
हरियाणा में शीतलहर तेज हो गई है। इसके साथ ही कोहरे ने भी बुरा हाल कर दिया है। बुधवार को भी सुबह से राज्य के अधिकतर स्थान कोहरे की घनी चादर से ढ़के हुए हैं। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हिसार की सर्दी ने दिल्ली और शिमला की ठंड को भी मात दे दिया है। हिसार में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालत यह है कि मैदानी क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक हरियाणा के हिसार की रातें सबसे ठंडी हैं।
राज्य में सभी स्थानों पर तापमान में लगातार गिरावअ आ रही है। सुबह, शाम और रात को शीतलहर के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हाे गया है। मौसम विभाग के अनुसार, हिसार में रात्रि में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। इसके आगे औरी गिरने की संभावना है। हिसार के रात्रि तापमान की तुलना में शिमला में 3.6 डिग्री सेल्सियस, दिल्ली में 4.2 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 8.1 डिग्री सेल्सियस, नैनीताल में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई पहाड़ी क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां रात हिसार से कम ठंडी है।
https://www.youtube.com/watch?v=bqpSGI8YC-Y
Aluminium scrap lifecycle management Bulk aluminium scrap processing Scrap metal import regulations