सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
महंत अजय गिरी महाराज के सानिध्य में बाबा गैबी साहिब मंदिर में चल रही श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन संजीव गर्ग, बडनपुर मुख्य यजमान के रूप मेें विराजमान हुए। कथावाचक संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने वामन अवतार के 52 अवतार की कथा एवं रामनाम की कथा का वर्णन किया। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का श्रवण करवाते हुए जन्मोत्सव का बखान किया। कथावाचक ने कहा कि जिस प्रकार श्रीकृष्ण ने कंस को मारा, गोकुलधाम में प्रवेश किया। नंदगांव के यहां जन्मोत्सव माकर खुशी मनाई गई। ब्यास ने समस्त ब्रजमंडल की कथाएं अपने मुखराविंद से गोकुलवासियों को समझाईं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान का जन्म वृतांत सुनकर सब सुख की प्राप्ति करते हैं। त्रिपाठी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देकर कौरवों के खिलाफ लडऩे की शक्ति दी और कहा कि मनुष्य खाली हाथ आया और खाली हाथ चला जाता है। इसलिए मनुष्य को मोह-माया के जाल मेें नहीं फंसना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने बच्चों मेें अच्छे संस्कार पैदा करने के लिए कहा, ताकि उनका उद्धार हो सके। इस अवसर पर तरसेम एमसी, राजू पार्षद, रामचंद्र मिर्धा, सुभाष चहल, अचल मित्तल, पं. रोशनलाल, विनोद मंगला, अर्जुन गोयल, कृष्ण मोर, गंगा सिंह मोर, मनजीत मिर्धा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Aluminium scrap melting process Scrap aluminium repurposing solutions Metal waste utilization
Scrap metal processing technology Ferrous material awareness campaigns Iron waste reclaiming facility
Ferrous scrap reclaiming plant, Iron scrap recovery plants, Scrap metal disposal center