सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
बंगाल का बेताज बादशाह की पदवी से सम्मानित देशबन्धु चितरंजन दास जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए नरवाना विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने कहा कि वे एक सच्चे राष्ट्रभक्त, सिद्धांतों के पक्के इंसान थे। वे देश को सर्वोपरि मानते थे। इसीलिए तो वे कहा करते थे कि मेरा देश ही मेरे लिए ईश्वर की महिमा का साकार रूप है। यह देश मेरे लिए गुणों की खान है, तो इसमें रहने वाले लोग आदरणीय हैं। यहां तक कि उन्होंने ईश्वर की महिमा को भी अपने देश का साकार रूप कहा। ऐसे देश-प्रेमी, इंसानों को ऊंचा दर्जा देने वाले तथा सत्ता में ना होते हुए भी लोगों के दिलों में राज करने वाले बेताज बादशाह को वह शत-शत बार सलाम करते हैं।
Scrap aluminium collection services Aluminium scrap surface treatments Metal scrap retrieval