सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
सामाजिक संस्था युवा शक्ति एनजीओ के संस्थापक अमन सिंह मोर ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए नरवाना के सत्येंद्र मोर को इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश स्तर पर गौरव सहारण को प्रदेश अध्यक्ष, सतीश उझाना उपाध्यक्ष, रोशन रेढू संगठन सचिव, मनदीप सोनी सचिव तथा साहिल नैन को कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं जिला स्तर पर मनजीत जिलाध्यक्ष, साहिल उपाध्यक्ष और वीरेंद्र संगठन सचिव का कार्यभार दिया गया है। इस दौरान नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र मोर ने कहा कि युवा शक्ति संस्था देश,-प्रदेश स्तर पर बदलाव के रास्ते पर चलते हुए आम जनमानस को आने वाली दिक्कतों के विरुद्ध लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने संस्था के संस्थापक अमन सिंह मोर का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है वे उसे ईमानदारी से निभाएंगे और सब को साथ लेकर चलेंगे। एनजीओ के संस्थापक अमन सिंह मोर ने कहा कि संस्था सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए पीछे नहीं हटेगी और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रयास करेगी।
Aluminum scrap melting Aluminium scrap sustainable practices Scrap metal shredding
Aluminum lithographic scrap Aluminium recycling resilience Metal reclamation services