सफीदों, (महाबीर मित्तल)
भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मण्डलाध्यक्ष हरिश शर्मा की अध्यक्षता में मनाई। इस मौके पर जिला विस्तारक सुशील बाल्यान व कार्यकारिणी सदस्य सुरेश जागलान विशेष रूप से मौजूद थे। इस मौके पर कार्यकत्र्ताओं ने नगर के नहर पुल पर राहगीरों को मास्क व सेनिटाइजर वितरित किए। वहीं विश्राम गृह में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतीमा पर पुष्प अर्पित किए गए। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक हमारे पथ प्रदर्शक, महान देशभक्त, उत्कृष्ट संगठनकर्ता व एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे।
पंडित जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण व उत्थान का मार्ग दिखाया। राष्ट्र एवं संगठन के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। भारतीय जनता पार्टी उन्ही के विचारों और दिखाए मार्ग पर चल रही है। इस मौके पर कविता शर्मा, प्रिंस मुदगिल, अखिल गुप्ता, रमेश शर्मा, मदन गोयल, विजेन्द्र मलिक, ईश्वर बुआनीवाल, कमलदीप अत्री, एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल, ललित मित्तल, डा. बलवान शर्मा, पवन जांगड़ा, रामफल कश्यप, सत्यवान मलार, रामजुवारी शर्मा, चंद्रभान दुग्गल, सतीश रत्ताखेड़ा, रोहित गुम्बर, सुनील लाड़वाल, अंकित सहल, अजय मलहा, सौरभ कौशिक व अभिषेक गोयल मौजूद थे।
https://www.youtube.com/watch?v=N4hkgnDNUh8
Scrap aluminium casting Aluminium scrap chemical treatment Metal waste salvage