सत्यखबर सफीदों
श्रीकृष्ण कृपा परिवार के तत्वावधान में नगर के बस स्टैंड पर समाजसेवी यशपाल देशवाल ने जोरदार पौधारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बस स्टैंड परिसर में करीब 50 फूलदार, फलदार व औषधीय पौधे लगाए। अपने संबोधन में यशपाल देशवाल ने कहा कि जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्जियां, अनाज, कपड़ा व लकड़ी मिलती है। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी जिंदा नहीं रह सकता।
इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की जरूरत हैं व उसके जीवन का आधार हैं। भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका भरपूर संरक्षण करें। इस मौके पर राधेश्याम थनई, राधेश्याम अरोड़ा व रवि थनई सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Aluminium waste processing Aluminum recycling economics Metal scrap recovery solutions