सत्यखबर, नई दिल्ली
पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की छानबीन यूक्रेन की एक महिला तक जा पहुंची है। यह महिला सोनू महाल की दोस्त बताई जा रही है। जांच में पुलिस को पता चला है कि इस महिला को लेकर सोनू महाल और पहलवान सुशील कुमार के दोस्त अजय के बीच झगड़ा भी हुआ था। जिसके बाद से ही उनके बीच तनाव शुरू हो गया था। जिसके चलते बाद में सागर की हत्या को अंजाम दिया गया।
अब क्राइम ब्रांच सोनू महाल से पूछताछ करेगी। सागर हत्याकांड मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच इस बात की जांच कर रही थी कि आखिर सुशील ने सागर से फ्लैट क्यों खाली कराया था। उन्हें पता चला कि इसके पीछे की वजह यूक्रेन की रहने वाली एक महिला है, जो सोनू महाल की दोस्त है। कुछ माह पहले सोनू महाल और सुशील कुमार के खास दोस्त अजय के बीच इस महिला को लेकर झगड़ा हुआ था।
ये भी पढ़ें… हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी व बारिश से मौसम हुआ सुहवना
दरअसल यूक्रेन की रहने वाली महिला मॉडल टाउन के सागर के फ्लैट पर उससे मिलने के लिए आती थी। बताया जाता है कि अजय ने उसके साथ एक पार्टी में सेल्फी ली, जिसे लेकर अजय और सोनू में विवाद हो गया था। विवाद के चलते ही अजय ने सुशील से उन्हें सबक सिखाने को कहा था। इसी विवाद की वजह से सुशील ने सागर से अपना फ्लैट खाली करवाया था। इसके बाद नांगलोई में सागर ने अपना अखाड़ा खोल लिया था। यहां पर वह बच्चों को पहलवानी सिखा रहा था। इस बात से भी सुशील नाराज था क्योंकि उसके पास से कुछ बच्चे सागर के अखाड़े में जाने लगे थे। सुशील और अजय दोनों से इस गुट का विवाद हो गया था। इसके चलते उन्होंने चार मई की रात इस वारदात को अंजाम दिया। जिसमें सागर की मौत हो गई थी।
सागर हत्याकांड के मामले में चश्मदीद गवाह एवं पीडि़त सोनू महाल से एक बार फि र क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ करेगी। पुलिस टीम ने सोमवार को पूछताछ के लिए उसे शकरपुर स्थित दफ्तर बुलाया था, लेकिन वह पूछताछ में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचा। पुलिस का कहना है कि यूक्रेन की इस महिला को लेकर सोनू महाल से जानकारी जुटाई जाएगी ताकि यह पता चल सके कि क्या इस हत्याकांड के पीछे एक वजह यह महिला भी है। बता दें कि सोनू महाल कुख्यात बदमाश काला जठेड़ी का भांजा है।
Aluminium scrap eco-consciousness Aluminium scrap sustainable practices Metal waste repurposing innovations