सत्यखबर,नई दिल्ली
देवों के देव महादेव को सावन का महीना अति प्रिय है। कहा जाता है कि सावन के महीने में महादेव को बहुत आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है क्योंकि इसी महीने में माता पार्वती ने उन्हें पाने के लिए तपस्या कर उन्हें प्रसन्न किया था और उसके बाद ही उन्होंंने माता पार्वती से विवाह किया था। शास्त्रों के अनुसार आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु योग निद्रा के लिए क्षीर सागर में चले जाते हैं। इस दिन से लेकर देवउठनी एकादशी तक संसार का संचालन महादेव करते हैं। सावन का महीना भी शिव के संचालन के दौरान ही पड़ता है। ऐसे में इस महीने में उनकी शक्ति कई गुणा बढ़ जाती है। इस बार सावन 25 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। वहीं सावन के महीने में कुछ कार्यों को न करने की सलाह दी जाती है, वर्ना शिव कुपित भी हो सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र के मुताबिक सावन में दूध, दही, छाछ आदि के प्रयोग से बचना चाहिए। इस महीने में कढ़ी भी न खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। हालांकि दूध और दही से महादेव का अभिषेक करने से वे प्रसन्न होते हैं।
शिवलिंग पर जलाभिषेक करना:
वहीं सावन के महीने में प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए।सावनभर दूध और दही को न खाने के पीछे वैज्ञानिक कारण ये है कि सावन में भारी वर्षा होती है, ऐसे में पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है। दूध और दही से बनी चीजें भारी मानी जाती हैं। इन्हें पचाने में पाचन तंत्र को समस्या होती है। इस कारण तमाम रोग घेरते हैं।इसलिए सावन में दूध और दही का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।
सावन का महीना भगवान शिव.गौरी और उनके परिवार को समर्पित है। इसलिए इस माह में परिवार में किसी तरह का क्लेश या झगड़ा न करें। अपने जीवनसाथी को प्रेम और सम्मान दें, अपशब्द न बोलें।
मांस मदिरा से परहेज
मांस.मदिरा जैसी चीजें मन को अशांत करती हैं और सावन का महीना भक्ति का महीना होता है। इसमें मांस मदिरा से परहेज करना चाहिए। मन अशांत होने से व्यक्ति किसी काम को ठीक से नहीं कर पाता। भगवान शिव के इस माह में सात्विक जीवन बिताना चाहिए।
ये भी पढ़ें… आखिर अजय जांगड़ा बन ही गए नगरपालिका के उपप्रधान, जानिए कैसे बने
दिन में न सोएं
इस माह में दिन में सोने से परहेज करना चाहिए। बहुत जरूरत हो तो आधे घंटे की झपकी ले सकते हैं। सावन में ज्यादा से ज्यादा महादेव का ध्यान करना चाहिए।
Scrap metal yards accepting aluminum Aluminium recycling cost-efficiency Metal waste recovery facility