सत्य खबर, जयपुर
राजस्थान के पाली शहर में कार्यरत एक सिपाही ने एक बार फि र खाकी को शर्मसार कर दिया है। यहां सिपाही ने एक महिला को झांसा दिया और उदयपुर व माउंटआबू ले जाकर 19 दिन तक रेप किया। पीडि़ता का आरोप है कि सिपाही ने उसे रानी बनाकर रखने का सपना दिखाया था। महिला अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का केस लगाने के बाद पीहर में रह रही थी। यहीं एक नाली के विवाद के दौरान उसकी मुलाकात कांस्टेबल से हुई थी। इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी।
पाली के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि उदयपुर व माउंटआबू ले जाकर 19 दिन तक रेप किया गया। जब शादी की बात कही तो उसे बेरहमी से पीट गया। महिला ने होटल से ही फोन करके पुलिस को ज्यादती की जानकारी दी। पुलिस महिला को होटल से ले आई तो सिपाही भी खुद ही थाने पहुंच गया। जहां उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी कालूराम रावत ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।
पुलिस से की शिकायत में 30 साल की पीडि़त महिला ने बताया कि करीब डेढ़ साल से वह पीहर में रह रही है। उसने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस महिला थाने में किया हुआ है। महिला की शादी कम उम्र में ही 17 साल पहले हुई थी। जिससे उसे एक सात साल का बच्चा भी है।
यह भी पढें:- सुखबीर बादल पर गरजी नवजोत कौर,जानिए क्या कहा
वहीं पड़ोसी से नाली के एक विवाद में उसकी मुलाकात आरोपी सिपाही अजयपाल भाकल से हुई थी। अजय का भी अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। उसकी अजय से फोन पर बातें होने लगीं तो वह बातों ही बातों में सुनहरे भविष्य के सपना दिखाने लगा। उसने उसे विश्वास दिलाया की वह उससे शादी करके उसे रानी बनाकर रखेगा। आरोपी सिपाही की इन्हीं बातों में वह फंस गई। गत 11 जून को आरोपी कांस्टेबल उसे भगाकर ले गया। विवाहिता के घर से बिना बताए निकल जाने पर 13 जून को उसकी मां ने औद्योगिक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Scrap aluminium material traceability Scrap aluminium reuse Metal recovery and reclamation yard