सत्य खबर, दिल्ली
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कृषि सुधार अधिनियमों से संबंधित किसानों द्वारा की जा रही मांगों को लेकर स्थिति एक दो दिनों में ठीक होने की आशा है। परस्पर बातचीत के माध्यम से समाधान की दिशा में बहुत प्रयत्न किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हमारे अपने हैं और किसान वर्ग से हमें पूर्ण हमदर्दी है। किसानों की ओर से कुछ व्यक्ति हमसे भी मिले हैं, जिन्होंने कृषि सुधार अधिनियमों में कुछ संशोधनों में कुछ और बातों को जोडऩे की बात कही है। उन्होंने कहा कि आज मुलाकात के दौरान किसानों की ओर से मिले इनपुट्स से केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर को अवगत करवाया है।
सतलुज-यमुना लिंक नहर के निर्माण के संदर्भ में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि नहर के निर्माण का विषय हरियाणा के किसानों के लिए निश्चित तौर पर अति महत्वपूर्ण है। हरियाणा के किसानों के लिए आज पानी की कमी बनी हुई है। पंजाब के किसानों के लिए इस प्रकार की समस्या नहीं है। बल्कि पानी उपर आने से पंजाब के किसानों की फसलें तो बर्बाद हो जाती हैं ।
उन्होंने कहा कि वर्षा ॠतु में तो बहुत पानी पाकिस्तान चला जाता है। देश का पानी देश में रहे और जहाँ उसकी आवश्यकता हो उसका सही वितरण हो। हमारी पुरजोर मांग है कि सतलुज यमुना लिंक नहर का निर्माण करवाया जाए और हम इस विषय को भी साथ लेकर चल रहे हैं। इस दिशा में केंद्र सरकार को कदम उठाना है।
Scrap aluminum recycling center Aluminium recycling distribution Metal reclamation and reprocessing