सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी शुक्र्रवार को हरियल रेस्ट हाऊस पहुंची और वहां महिलाओं से संबंधित 5 केसों की सुनवाई की। सुनवाई करने के बाद संबंधित थानों के पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कारवाई करने के निर्देश दिये गये। सुमन बेदी ने कहा कि पीडि़त महिलाओं की थानों में सुनवाई होनी चाहिए, अगर पुलिस कोई पुलिस अधिकारी या कर्मचारी महिलाओं की सुनवाई नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कारवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग द्वारा महिलाओं के उत्पीडऩ संबंधित केसों का निपटारा किया जा रहा है। इसके लिए वे समय-समय पर केसों की जानकारी लेती रहती हैं। तत्पश्चात सुमन बेदी ने नरवाना की आंगनवाडिय़ों में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वे कभी भी आंगनवाड़ी सेंटरों का दौरा कर सकती हैं, अगर कोई भी खामी पाई जाती है, तो आंगनवाड़ी सुपरवाइजरों व वर्करों को बक्खा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर में दी जा रही सुविधाओं के बारे में गांव की महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में बताया जाये, ताकि वे उसका फायदा उठा सके। इस अवसर पर एसएचओ यादराम, महेंद्र सिंह, ताराचंद बलियाली आदि मौजूद रहे।
Aluminum scrap recycling rates Aluminum recycling collection Metal scrap market forecasting