सत्यख़बर डेस्क
म्यानमार फरवरी से लगाए गए सैन्य शासन का विरोध कर रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में आम जनता द्वारा प्रदर्शन हो रहे हैं । जिसकी वजह से म्यानमार की सेना समय-समय पर बल प्रयोग करती हुई दिखाई देती है। अब तक 600 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। लोग 1 फरवरी से म्यानमार में सैन्य शासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। रोष से भरे लोग देश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। म्यानमार के बागो में एक सुरक्षा अभियान के दौरान कम से कम 80 लोग मारे गए।
तिलचट्टे ने तोड़ा सात जन्मों का नाता… जाने क्या है पूरा मामला…
म्यांमार के समाचार चैनल के अनुसार गुरुवार रात और शुक्रवार को पुलिस और सुरक्षा बलों के अभियानों के दौरान 80 लोग मारे गए थे।बागो और शहर में प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए राइफल ग्रेनेड का इस्तेमाल भी किया गया। ऑपरेशन में 80 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। पिछले सप्ताह में यह तीसरी बार है जब सेना ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का इस्तेमाल किया है। नतीजतन कुल मौत का आंकड़ा 600 को पार कर गया है।
जब प्रशासन से इस विषय पर सवाल पूछा गया तो वह सुरक्षा बलों के साथ-साथ पुलिस बल का बचाव करते दिखाई दिए। म्यानमार की इन घटनाओं को कई देशों ने नोट किया है। केवल समय ही बताएगा कि म्यानमार में सैन्य शासन समाप्त होगा या नहीं।
Scrap aluminum recycling tips Aluminum byproduct recycling Metal recycling salvage