सोनीपत , सत्य खबर
खरखौदा- कन्या महाविद्यालय के पास स्थित कॉलोनी में नगरपालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन अजीत सैनी के 18 वर्षीय बेटे रोहित ने घर में पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली। परिजन उसे घायल अवस्था में सीएचसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 12वीं का छात्र रोहित पढ़ाई में होनहार होने के साथ स्टेट लेवल का बैडमिंटन खिलाड़ी भी था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस पर परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
पिता का कहना है कि अभी कुछ एग्जाम होने थे। वह अक्सर एग्जाम व पढ़ाई को लेकर बातें करता था। लॉकडाउन में काफी समय तक पढ़ाई करता था। वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। पिता ने बताया कि बुधवार शाम तक सबकुछ ठीक था। रोहित से बातचीत भी हुई। वह ठीक लग रहा था। इसके बाद वह मंदिर में चले गए। उनका घर काफी बड़ा है। परिवार के लोग बाहर के कमरे में थे। रोहित ने अंदर कमरे में जाकर कुंडी लगाकर अपनी छाती में गोली मार ली।
घटना का परिवार वालों को पता भी नहीं चला। पड़ोस में रहने वाले रोहित के दोस्त ने उसे फोन किया तो फोन नहीं उठा। वह घर आ गया और रोहित के बारे में पूछने लगा। परिवार के लोगों ने अंदर जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की खोलकर देखा तो रोहित घायल पड़ा था।
Aluminum recycling best practices Scrap aluminium residue management Metal recycling solutions center services