सत्यखबर सोहना (संजय राघव) – राजौरी कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब लड़की का विवाद सुलझाने उसके परिजनों व लड़का पक्ष के परिजनों में लाठी-डंडे चल गए। इस झगड़े में 3 महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गये। जिनमें से 2 को गुडगांव में रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है ससुराल में लड़की के विवाद को लेकर आपस में कहासुनी को लेकर यह झगड़ा हुआ है। लड़के पक्ष का कहना है कि लड़की पक्ष के लोग ससुराल से लोगों को गाड़ी में भरकर आये व मारपीट शुरू कर दी। लेकिन वही लड़की पक्ष के लोगों का कहना है के लड़के पक्ष के लोगों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की है। मामले की भनक पाते ही सोहना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है वही घायल महिलाओं को गुडगांवा रेफर कर दिया है।
सोहना के राजौरी कॉलोनी में लड़का लड़की पक्ष में हुए विवाद को लेकर चल रही पंचायत में लड़का और लड़की पक्ष के बीच में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। दोनों ही पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए वे जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में 3 महिलाओं सहित 6 को चोटे आई। लड़के पक्ष के लोगों ने बताया कि उसके लड़के के ससुराल के लोग गाड़ी में भरकर आए उनके व पड़ोसियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस झगड़े में लड़की की सास व पड़ोसी युवक को चोट लगी।
इस मामले में लड़की की मां ने बताया कि उसकी लड़की के साथ दो-तीन दिन से घरेलू विवाद हो रहा था। जिस पर उसकी लड़की ने उनके पास फोन किया व कहा कि उसे वह अपने साथ ले जाएं। कुछ दिनों बाद में विवाद खत्म होने के बाद वापस आ जाएगी। जिसे लेने के लिए जब वह सोहना आए तो लड़के वालों व पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला बोल दिया। जिससे उनके करीब 3 लोग घायल हो गए जोकि सोहना के सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है। हालांकि इस मामले में सोहना पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के बयान लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में दो लोगों को गुड़गांव में रेफर कर दिया गया है।
Aluminium scrap life cycle assessment Aluminium recycling industry insights Scrap metal utilization centers