सत्यखबर, चंडीगढ़
हरियाणा कांग्रेस में जारी महाभारत अब और भी तेज हो गई है। कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने विरोधियों पर वार किया है। उन्होंने कहा मेरी रगों में कांग्रेसी खून है। हो सकता है कि कुछ लोगों की रगों में कम कांग्रेसी खून हो। कांग्रेस एक बड़ा समुद्र है। जिसमें नेता आते-जाते रहते हैं। मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं। मेरे पूर्वजों ने कभी कांग्रेस नहीं छोड़ी।
यह भी पढें:- कई मुद्दों पर हुड्डा ने गठबंधन सरकार को घेरा, MSP को लेकर मंडियों का दौरा करने की दी सलाह
बता दें कि गुरुवार को 19 विधायकों ने दिल्ली में पार्टी प्रभारी विवेक बंसल से मिलकर सैलजा की जगह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपने की मांग की थी। वहीं सैलजा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर कहा कि सबको अपनी बात रखने का हक है। पंचायत व स्थानीय निकाय के चुनाव पार्टी सिंबल पर लडऩे के सवाल पर सैलजा ने कहा कि इस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है।
सूत्रों की माने तोप्रदेश प्रभारी विवेक बसंल से मिलने वाले विधायकों में से कुछ ने सैलजा से भी संपर्क साधा है। वहीं उक्त विधायकों से चर्चा के बाद सैलजा भी दिल्ली दरबार में पहुंच गई हैं। शनिवार को उनकी प्रभारी और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ बैठक संभव है। वहीं हरियाणा में भी कलह का मामला अब आला कमान तक पहुंच गया है। सांगठनिक नियुक्तियों से ठीक पहले कलह खुलकर सामने आने से नाराज आला कमान ने नियुक्ति प्रक्रिया का पूरा रिकॉर्ड मांगा है।
प्रदेशाध्यक्ष के जरिए यह रिपोर्ट पार्टी प्रभारी तक पहुंचेगी। वहां से यह लिस्ट पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी तक जाएगी। वहीं से नामों का ऐलान होगा। सूत्रों की माने तो कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियां किसी भी समय हो सकती हैं। पार्टी नहीं चाहती कि इन नियुक्तियों को लेकर गुटबाजी बढ़े। पार्टी ने निर्णय लिया है कि 34 जिलाध्यक्षों की सूची जल्द आएगी, साथ ही राज्य कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्षों की भी सूची जारी की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी है कि विधायक किसी जिले के अध्यक्ष नहीं बन सकते। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि विधायक के जिलाध्यक्ष बनने पर कोई रोक नहीं। ऐसे में संभावना यही है कि विधायकों को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है।
वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए सैलजा ने बताया कि 15 जुलाई को कांग्रेस पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ पेट्रोल पंपों के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। वहीं 7 जुलाई को लोकसभा क्षेत्रवार प्रदर्शन करेगी। जबकि 10 जुलाई को जिलों में प्रदर्शन कि ए जाएंगे। इस दिन कांग्रेस द्वारा कम से कम 5 किमी की साइकिल यात्रा भी निकाली जाएगी। भविष्य में भी इसी प्रकार से गतिविधियां जारी रहेंगी।
Aluminium recycling statistics Aluminum recycling audit Metal salvage yard solutions