सत्यखबर, हरियाणा
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में वांछित आरोपी बधाना के राममेहर को सीआईए-1 पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उक्त मामले में कैथल पुलिस द्वारा अब तक कुल 45 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार की टीम ने वांछित आरोपी राममेहर निवासी बधाना को गिरफ्तार किया। उक्त मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी रमेश निवासी थुआ द्वारा राममेहर को आंसर-की उपलब्ध करवाई गई थी, जो राममेहर ने अपने एक रिश्तेदार के लिए ली थी।
ये भी पढ़ें… पानीपत : रिटायरमेंट के बाद 10 साल से करा रही थी गर्भपात, स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा
कैथल सीआईए-1 टीम ने 7 अगस्त को माता गेट कैथल के पास से परीक्षा लीक करवाने के मामले में संदीप और गौतम निवासी खापड जिला जींद के साथ नवीन निवासी प्यौदा को आंसर-की सहित काबू किया था। इसके बाद कैथल पुलिस ने मुख्यारोपी को गिरफ्तार करने सहित पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
अब तक 45 हो चुके हैं गिरफ्तार
- नवीन गांव प्यौदा जिला कैथल।
- संदीप गांव खापड़ जिला जींद।
- गौतम गांव खापड़ जिला जींद।
- रमेश गांव थुआ जिला जींद।
- राजेश गांव किछाना जिला कैथल।
- अनिल गांव थुआ जिला जींद।
- संदीप गांव थुआ जिला जींद।
- संदीप गांव तारखां कलां जिला जींद।
- राजबीर गांव दरौली खेड़ा जिला जींद।
- राजेश गांव उचाना खुर्द जिला जींद।
- अशोक गांव उचाना कला जिला जींद।
- सुरेंद्र उर्फ बिट्टू गांव से सेगा जिला कैथल।
- नरेंद्र हिसार
- राजकुमार उर्फ राजू गांव खांडा खेड़ी जिला हिसार।
- अंकित गांव धमतान साहिब जिला जींद।
- विकास गांव धमतान साहिब जिला जींद।
- नसीर अहमद जिला पुलवामा जम्मू-कश्मीर।
- बलजीत सिंह गांव कुंबा खेड़ा जिला हिसार।
- अमन गांव का कापड़ो जिला हिसार।
- सुशील गांव कुचराना कलां जिला जींद।
- नरेश गांव सौंगरी जिला कैथल।
- नसीब गांव ब्राह्मणी वाला जिला कैथल।
- मुकेश थानेसर कुरुक्षेत्र।
- सोनू उकलाना जिला हिसार।
- धर्मबीर गांव मलिकपुर जिला भिवानी
- राकेश कुमार, नगर चिनचुरा हुगली पश्चिम बंगाल
- इजाज अमीन, दूद गंगा श्रीनगर
- जितेंद्र कुमार, सिंद्रा जम्मू-कश्मीर
- दयाचंद उर्फ मोती निवासी ढाणी ब्राह्मण जिला हिसार
- गुड्डू निवासी आर्य नगर हिसार
- नवीन, माजरा प्यो जिला हिसार
- सौरव, निवासी भोडा होशनांक जिला फतेहाबाद
- जितेंद्र, निवासी ढानी खुशहाल जिला भिवानी
- मुजफ्फर अहमद खान, निवासी गुल, जिला रामबन (जम्मू)
- वेद प्रकाश, रिटौली , जिला रोहतक
- प्रदीप, सेक्टर – 13 हिसार
- राजेंद्र, शिव नगर हिसार
- निहाल सिंह, निवासी ढानी खुशहाल जिला भिवानी
- रमेश, निवासी खुडाना जिला महेंद्रगढ़
- मोहम्मद अफजल
- अशोक उर्फ शोकी, निवासी खुडाना जिला महेंद्रगढ।
- कुलदीप, निवासी गांव खांडाखेडी जिला हिसार।
- विकास, निवासी फरमाना
Scrap aluminium trading platform Aluminum scrap repackaging Metal scrap export regulations
Metal waste salvage Ferrous material recycling solutions provider Iron waste repurposing centers
Ferrous waste regulatory standards, Iron recovery yard services, Scrap metal recovery industry