सत्य खबर,चंडीगढ़। Latest Update of Cyclone Biparjoy in Haryana.
हरियाणा में भी बिपरजॉय तूफान का असर दिखेगा। इस दौरान राज्य के दक्षिण हिस्से के जिलों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बिपरजॉय चक्रवात राजस्थान से होते हुए हरियाणा के दक्षिण भाग से मध्य प्रदेश की ओर जाएगा।
इस दौरान इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना चंडीगढ़ मौसम विभाग ने जताई है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने दक्षिण के जिलों से 18 जून से 20 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है।
बिपरजॉय चक्रवात का असर 18 से 19 जून तक सबसे ज्यादा दिखाई देगा। इस दिन दक्षिण हरियाणा के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बिपरजॉय चक्रवात की वजह से सूबे में बारिश होने और तेज हवाएं चलने की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में बिपरजॉय का ज्यादा असर दिखाई देगा।
Also read:शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम सक्रिय।
बिपरजॉय चक्रवात पहले गुजरात से टकराएगा और राजस्थान से होते हुए दक्षिण हरियाणा तक पहुंचेगा, यहां से वह मध्य प्रदेश राज्य में प्रवेश कर जाएगा। हालांकि अभी तक बिपरजॉय की वजह से हरियाणा में ज्यादा असर की संभावना नहीं है, लेकिन 18 और 19 जून तक ही इसके असर का साफ तौर पर पता चल पाएगा।
एक नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और हरियाणा पर एक चक्रवाती परिसंचरण को प्रेरित कर सकता है जिससे 10 जून से रुक-रुककर प्री-मानसून गतिविधि हो सकती है। मानसून की सामान्य तारीख 27-28 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। हालांकि अभी मौसम विभाग ने इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। Latest Update of Cyclone Biparjoy in Haryana.