सत्यखबर,नूंह
हरियाणा के नूंह जिले से एक रोहिंग्या मुसलमान को गिरफ्तार किया गया है। जो कई दिनों से अपनी पहचान छुपाकर नूंह में रह रहा था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए उसने बकायदा एक फर्जी आधार कार्ड भी बनाया हुआ था। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफ़ है। जिसे नूंह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। नूंह पुलिस अधिकारी सुधीर तनेजा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को जिले में एक रोहिंग्या की अवैध तरीके से रहने की सूचना मिली थी। जो फर्जी आधार कार्ड के जरिए किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम का गठन किया और रोहिंग्या की तलाश शुरू की पुलिस अधिकारी ने बताया कि 6 जुलाई को सूचना के आधार पर शाहपुर नंगली में दबिश दी गई। जहां आरोपी पिछले कई दिनों से अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें…यमुनानगर में किसानों ने बीजेपी के इस मंत्री को दिखाए काले झंड़े
उसे जल्द ही कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि ये पता लगाया जा सके कि उसने फर्जी आधार कार्ड कैसे बनाया। उल्लेखनीय है कि म्यांमार से भागकर रोहिंग्या बड़ी संख्या में बांग्लादेश और भारत में रह रहे हैं। कई रोहिग्याओं को भारत सरकार ने रिफ्यूजी के तौर पर शरण दी है, लेकिन बड़ी संख्या में अवैध तरीके से भी रोहिंग्या भारत में बस रहे हैं। माना जाता है कि हरियाणा के नूंह और फरीदाबाद जिले में भी कुछ रोहिंग्या परिवार अवैध तरीके से रह रहे हैं।
Aluminum scrap sorting and grading Efficient aluminium scrap handling Metal waste processing solutions
Metal scrap reprocessing center Ferrous material salvage Iron recovery services
Ferrous material recycling process optimization, Iron scrap processing facility, Scrap metal collectors