सत्य खबर, चण्डीगढ़
हरियाणा के गब्बर नेता कहे जाने वाले गृहमंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी और पंजाब के सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी को बच्चा पार्टी बताया और कहा कि इस पार्टी को कुछ भी जानकारी नहीं है। अभी पंजाब सरकार के दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं। दरअसल बीजेपी और हरियाणा सरकार आम आदमी पार्टी पर इसलिए हमलावर है क्योंकि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चण्डीगढ़ को पूरी तरह से पंजाब के लिए मांग की है। जबकि चण्डीगढ़ अभी हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों की राजधानी है।
आगे बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि पंजाब में जो सरकार आई है ये बच्चा पार्टी है। इन्हें मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है। चंडीगढ़ का मुद्दा है लेकिन वह अकेला मुद्दा नहीं है। उसके साथ एसवाईएल का मुद्दा है। हिंदी भाषी क्षेत्र के मुद्दे हैं तो इन सबका फैसला होगा कि सी एक का नहीं। उन्होंने कहा कि अभी पंजाब सरकार के दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं। इस पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है। अन्ना हजारे के आंदोलन में कहीं भी ये एजेंडा नहीं था कि राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी।
*जनसमस्याएं व मांगे सिर माथे, सूद सहित चुकाएंगे जनता का कर्ज – डॉ. अजय चौटाला*
वहीं इस मामले को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी पंजाब सरकार पर निशाना साधा। चंडीगढ़ को राज्य में स्थानांतरित करने के लिए विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित करने के लिए पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए सीएम ने कहा कि चंडीगढ़ दोनों राज्यों की राजधानी है और रहेगी। चंडीगढ़ के मुद्दे के अलावा हरियाणा और पंजाब के बीच और भी कई मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चण्डीगढ़ के कर्मचारियों के हित में केंद्रीय सेवा नियम लागू करने का फैसला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार इस मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है।
*दिग्विजय ने 70 गांवों के युवाओं को क्रिकेट किट की वितरित*
वहीं हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं नेता प्रतिपक्ष चौ.भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान को अनाड़ी बताते हुए कहा कि मौजूदा समय में दिल्ली में भी आप की सरकार है और पंजाब में भी आप की सरकार है। इसलिए सबसे पहले तो उसे एसवाईएल का मुद्दा सुलझाना चाहिए। बाकि बातें बाद में करे। वैसे उन्हें ये भी अच्छी प्रकार से समझ लेना चाहिए की चण्डीगढ़ हरियाणा का था, हरियाणा का है और हरियाणा का रहेगा।
Scrap aluminium management Aluminium finishing recycling Scrap metal reclaiming yard services