रविवार को तोक्यो पैरालंपिक में जैवलिन थ्रो स्पर्धा में सोनीपत का छोरा सुमित आंतिल ने भारत की झोली में एक और गोल्ड डाल दिया है। बता दें कि उन्होंने तोक्यो में अपना कमाल का प्रदर्शन देते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यह पहली बार है कि सुमित ने जेवलिन थ्रो के F-64 इवेंट के अपने दूसरे प्रयास में 68.08 मीटर का थ्रो किया और विश्व रिकॉर्ड बनाया। बताते चले की सुमित ने अपने पहले प्रयास में 66.95 मीटर दूर भाला फेंका था फिर तीसरे प्रयास में 65.27, चौथे प्रयास में 66.71 और 5वें प्रयास में सुमित ने 68.55 मीटर का थ्रो किया।
वहीं श्रीलंका की तरफ से खेल रहे दुलन कोडिथुवक्कू ने 65.61 मीटर का थ्रो किया और रजत पदक हासिल किया। सिल्वर मेडल पर ऑस्ट्रेलिया के माइकल बरियन ने कब्जा किया है। उन्होंने 63.15 मीटर थ्रो फेंका। वहीं भारत की तरफ से खेल रहे F-44 क्लास में संदीप चौथे स्थान पर रहे। संदीप ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 62.20 मीटर का थ्रो किया।
Scrap aluminium chemical analysis Aluminium recovery and reclamation Scrap metal reprocessing and salvage