सत्य खबर, चण्डीगढ़। हरियाणा। हरियाणा में अब दो ही रेड जोन जिले रह गए हैं। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से देश भर में रेड जोन, आरेज जोन और ग्रीन जोन में शामिल जिलों की सूची शुक्रवार को जारी की गई। इनमें रेड जोन में हरियाणा के दो जिले हैं। राज्य के 18 जिलों को आरेंज जोन में रखा गया है। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले ग्रीन जोन में रखे गए हैं। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने के निलए संशोधित गाइड लाइन जारी की है। इसके अनुसार हरियाणा के 14 जिलों में उद्योगों को शुरू करने के लिए आवदेन को पोर्टल पर जमा करने ही स्वत: मंजूरी मिल जाएगी। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के आधार पर देशभर के रेड, आरेज और ग्रीन जोन में शामिल जिलों की सूची जारी की। रेड जोन में 130 जिले, आरेंज जोन में 284 जिले और ग्रीन जोन में 319 जिले शामिल किए गए हैं। हरियाणा के दो जिले रेड जोन में शामिल किए गए हैं। रेड जोन में सोनीपत और फरीदाबाद जिले हैं। केंद्र सरकार की पिछली सूची में चार जिले नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल शामिल थे। इस बार नूंह, गुरुग्राम और पलवल को रेड जोन की सूची से हटा दिया गया है। इनको आरेंज जोन में रखा गया है। पिछली सूची में आरेंज जोन में रहे सोनीपत जिले को इस बार रेड जोन में शामिल किया गया है। राज्य के 18 जिलों को आरेंज जोन में शामिल किया गया है। दो जिले महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी ग्रीन जोन में रखे गए हैं। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूची जारी करने के बाद हरियाणा सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से विभिन्न जिलों में औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने के लिए संशोधित गाइड लाइन जारी की। संशोधित दिशा निर्देशों के अनुसार कई जिलों में औद्योगिक इकाइयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और निर्माण परियोजनाओं को शुरू करने के लिए आवेदन करने के साथ ही स्वत: मंजूरी मिलेगी। संशोधित गाइड लाइन के अनुसार राज्य के 14 जिलों में इनके लिए सरकार के पोर्टल पर आवेदन करने के साथ ही तुरंत स्वत: मंजूरी मिलेगी। हरियाणा सरकार की नई गाइड लाइन के अनुसार अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर को इन जिलों में शामिल किया गया है।
रेड जोन
– सोनीपत।
– फरीदाबाद।
——————–
आरेंज जोन
– गुरुगाम।
– नूंह।
– पानीपत।
– पंचकूला।
– पलवल।
– रोहतक।
– हिसार।
– अंबाला।
– झज्जर।
– भिवानी।
– कैथल।
– कुरुक्षेत्र।
– करनाल।
– जींद।
– सिरसा।
– यमुनानगर।
– फतेहाबाद।
– चरखी दादरी।
———————
ग्रीन जोन
– महेंद्रगढ़।
– रेवाड़ी।
Scrap aluminium recovery techniques Aluminium scrap safety standards Non-ferrous metal recovery