सत्यखबर, पानीपत
बता दे की पानीपत में सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं। हादसा समालखा के नेशनल हाईवे पर पट्टी कल्याण के पास हुआ। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पानीपत में सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। समालखा में नेशनल हाइवे पर पट्टीकल्याण के पास पिकअप गाड़ी और ट्रक की टक्कर में भिड़ंत हो गई। हादसे को देखते ही वहां से गुजर रहे वाहन रुक गए। लोग मदद को दौड़ पड़े। लोगों ने घायलों को तुरंत बाहर निकाला।
इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल थे। सभी घायलों सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से इन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं मृतकों को समालखा के अस्पताल में रखा गया। सभी इको कार में सवार थे। ये लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और दिल्ली जा रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इनके परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है।
बता दे की ये टांगरा पंजाब से फरीदाबाद के लिए चले थे। रात दस बजे सभी निकले थे। सभी भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। 27 लोग पिकअप में सवार थे। 15 बच्चे और चार महिलाएं, आठ पुरुष थे। पट्टी कल्याणा के पास रिलयांस पेट्रोल पंप के पास पिकअप ने ट्रक में टक्कर मारी। दो की मौके पर मौत हो गई, अर्जुन ने रोहतक पीजीआई जाते समय दम तोड़ दिया। पिकअप चालक और ट्रक चालक गाड़ी सहित भाग गया।
Aluminium recycling valuation Scrap aluminium market competition Metal transport services
Scrap metal reclaiming yard services Ferrous scrap recycling partnerships Iron waste reusing
Ferrous material recycling regulations compliance, Iron recovery and reclaiming yard, Metal waste reclaiming center