सत्यखबर, चढ़ीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दुष्यंत ने करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रहे। इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अंतिम तौर पर नाम सुझाने के लिए नड्डा से मुलाकात की थी।
बता दे की सीएमके बाद दुष्यंत चौटाला की नड्डा से मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। सबसे अहम पहलू तो यह माना जा रहा है कि दुष्यंत ने नड्डा को राज्य सरकार में जातिगत दृष्टि से नेताओं की भागीदारी के बारे में विस्तार से बताया। इस समय मनोहर सरकार में चार जाट विधायक मंत्री हैं। जबकि मनोहर सरकार पार्ट एक में दो ही जाट मंत्री थे क्योंकि तब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर भी जाट नेता की नियुक्ति थी।
माना जा रहा है कि दुष्यंत ने नड्डा के समक्ष यह पहलू भी रखा है कि मौजूदा राजनीतिक परिवेश में हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष अपनी पार्टी के संगठन सहित सरकार के सहयोगी दल के साथ भी समन्वय रखे। इसके चलते उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण या गैर जाट नेता को देने का सुझाव दिया है।जानकारी के अनुसार यह भी माना जा रहा है कि नड्डा के साथ बैठक में दुष्यंत चौटाला ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को अध्यक्ष नहीं बनाए जाने संबंधी कुछ तर्क भी रखे हैं। दुष्यंत ने हालांकि नड्डा से मिलने के बाद किसी भी राजनीतिक चर्चा की पुष्टि नहीं की मगर सोनीपत जिला में बरौदा उपचुनाव में जीत के लिए भी उन्होंने भाजपा नेतृत्व को अपने सुझाव दिए।
इसके अलावा उन्होंने आने वाले समय में हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर नए बनाए जाने वाले चेयरमैन सहित अन्य राजनीतिक नियुक्तियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान दुष्यंत ने कोरोना काल में राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया और राज्य में आर्थिक गतिविधियां तेजी से बढ़ाने के संदर्भ में उद्योग व श्रम मंत्रालय द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।
https://www.youtube.com/watch?v=4sHVyohl2xg&t=81s
Aluminium scrap reselling Aluminium anodizing scrap recycling Eco-friendly scrap metal handling