सत्य खबर,हिसार। जिले के गांव पाबड़ा में एक दुल्हन ससुराल से फरार हो गई। युवक की शादी 15 दिन पहले ही हुई थी। दुल्हन अपने साथ सास के जेवर व नकदी भी साथ ले गई है। खास बात यह है कि 3 बिचौलियों ने दो लाख रुपए लेकर यह रिश्ता करवाया गया।
बरवाला थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है। पाबड़ा निवासी जगदीश की शिकायत पर पनिहारी के सुरेश, बालक निवासी बलजीत सोनी, महिला किरण देवी व दुल्हन रूबि के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 30 वर्षीय जगदीश ने शिकायत दी है।
शिकायत में उसने बताया कि वह मजदूरी करता है। एक दिन सुरेश ने उसकी शादी करवा देने की बात कही, बदले में उससे पैसों की डिमांड की। वह उसके पिता हवासिंह से मिला और जमीन, जायदाद, घर आदि के बारे में पूछताछ की। कुछ दिन बाद सुरेश ने उससे दो लाख रुपए मांगे।
बदले में कहा गया कि उसने पानीपत में एक लड़की रिश्ते के लिए देख ली है। बातचीत आगे बढऩे पर उसके पिता हवासिंह ने सुरेश व उसके साथी बलजीत को दो लाख रुपए दे दिए। इसके बाद अगस्त में सुरेश और बलजीत उनको पानीपत में एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में लेकर गए।
जहां पर उनकी मुलाकात महिला किरण देवी व रूबि से करवाई गई। किरण ने खुद को रूबि की भाभी बताया था। इसके बाद उसकी व रूबि की वहीं पर माला डालकर फोटो करवाई गई। जब उसने फेरे व शादी के कागजात के बारे में पूछा तो सुरेश ने उससे कहा कि कुछ दिन बाद सब कुछ करवा दिया जाएगा। शादी के बाद रूबि को वह घर ले आया।
15 दिन तक रूबि उनके घर पर रही। एक रात को अचानक घर से 10 हजार की नकदी व उसकी मां के काफी सारे जेवर लेकर फरार हो गई। उसे घटना का पता सुबह लगा। इसके बाद जब सुरेश को बताया तो उसने कुछ भी नहीं कहा और केस में फंसाने की धमकी देने लगा। अब आरोपी उनको धमकी दे रहे हैं।
Industrial aluminium waste solutions Aluminium scrap punching Scrap metal recovery facility